
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का अवसर अब भी कुछ कॉलेजों में उपलब्ध है, हालांकि यह केवल सीमित सीटों के लिए है। सोमवार को डीयू ने स्पॉट राउंड के लिए कॉलेजों में खाली सीटों की जानकारी जारी की।
आवेदन की अंतिम तिथि
छात्र 27 अगस्त 2025 तक स्पॉट राउंड में आवेदन कर सकते हैं। इस राउंड में विशेष रूप से साइंस, पंजाबी, संस्कृत और कुछ कॉलेजों में बीकॉम की सीटें खाली हैं। खाली सीटें सामान्य और आरक्षित श्रेणियों दोनों के लिए उपलब्ध हैं।
सीटों का आवंटन और शुल्क भुगतान
इस राउंड में सीटों का आवंटन 28 अगस्त को किया जाएगा। आवंटित सीट को छात्र 29 अगस्त तक स्वीकार करेंगे और 30 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। इस स्पॉट राउंड में सीट अपग्रेड या दाखिला वापस लेने का विकल्प नहीं होगा। केवल वही छात्र इस राउंड में आवेदन कर सकते हैं जिन्हें 24 अगस्त तक कहीं दाखिला नहीं मिला।
स्पॉट राउंड में दाखिला प्रक्रिया
छात्रों को अपने डैशबोर्ड से स्पॉट राउंड-1 विकल्प चुनना होगा। दाखिला केवल उन्हीं कार्यक्रम-कॉलेज संयोजनों में मिलेगा जहां सीटें श्रेणी अनुसार खाली होंगी। इस राउंड में आवंटित सीट अंतिम मानी जाएगी और भविष्य में किसी अपग्रेड की सुविधा नहीं होगी। आमतौर पर नामी कॉलेजों में सीटें कम और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में अधिक खाली हैं।
कॉलेजवार खाली सीटों का विवरण
आत्माराम कॉलेज: बीकॉम (2), बीकॉम ऑनर्स (1), अंग्रेजी ऑनर्स (2), फिजिक्स ऑनर्स (4), केमिस्ट्री ऑनर्स (4)
भारती कॉलेज: बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स (11), बीकॉम ऑनर्स (10)
देशबंधु कॉलेज: फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री (17), बीएससी एप्लायड फिजिकल साइंस विद इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री (15)
दयाल सिंह कॉलेज: बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री (14), पंजाबी (78), संस्कृत (17), बीएससी लाइफ साइंस (3)
हंसराज कॉलेज: बीएससी ऑनर्स एंथ्रोपोलॉजी (4), बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स (3), फिजिक्स ऑनर्स (5)
कालिंदी कॉलेज: संस्कृत (25), फिजिक्स (8), लाइफ साइंस (6), बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स (7)
हिंदू कॉलेज: बीएससी फिजिक्स ऑनर्स (4), बीएससी बॉटनी (3), जूलॉजी (2)
जानकी देवी कॉलेज: बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स (11), बीए ऑनर्स संस्कृत (12)
लक्ष्मीबाई कॉलेज: संस्कृत ऑनर्स (11)
अन्य कॉलेजों में भी विभिन्न श्रेणियों में एक से 15 तक सीटें खाली हैं। छात्र अपने डैशबोर्ड से उपलब्ध सीटों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं और इस अंतिम मौके का लाभ उठा सकते हैं।




Add comment