Edinbox Bengali
CUET-PG-2024

CUET PG 2024: जारी हुआ सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे देख सकते हैं नतीजे

CUET-PG-2024

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी की परीक्षा का रिजल्ट अंततः जारी हो गया है। सम्भावना जताई गयी थी कि अप्रैल के पहले हफ्ते में यह जारी हो सकता है, लेकिन इसके लिए परीक्षार्थियों को लगभग एक हफ्ते का और इंतज़ार करना पड़ा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसे अपने आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट यानी सीयूईटी पीजी 2024 की परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए यह परीक्षा देश भर के कुल 262 शहरों में ली गई थी, जिनमें विदेश के शहर भी शामिल थे। सीयूईटी पीजी के लिए कुल 572 क्रेंद बनाए गए थे। सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए कुल 7,68,414 आवेदन आए थे जिनमें लगभग 5,76,200 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी।

सीयूईटी पीजी की परीक्षा 300 अंकों की हुई थी जिसके लिए 1 घंटे 45 मिनट का समय था। परीक्षा हर दिन 3 शिफ्ट में ली गई थी। बता दें कि सीयूईटी पीजी के स्कोर से देश-विदेश के कई मान्यता प्राप्त विवि में प्रवेश मिलता है। पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इस परीक्षा के स्कोरकार्ड का काफी महत्व है।

सीयूईटी पीजी इंट्रेस टेस्ट के रिजल्ट जारी होने से पहले परीक्षा की आंसर की और रिस्पांस शीट जारी किये गए थे। परीक्षार्थी को यह सुविधा दी गयी थी कि वह किसी भी सवाल या जवाब पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बहरहाल, सीयूईटी पीजी इंट्रेस टेस्ट के रिजल्ट सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं। यहाँ सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक कर और वहां मांगी गई डिटेल्स सबमिट कर रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Most popular