
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी-PG) में दाखिले (Admission) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं|डीयू एडमिशन ब्रांच की तरफ से अप्रैल अंत तक एडमिशन का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा|इस बार दाखिला प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है|बीते साल की तरह इस साल भी सीटों का आबंटन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-CSAS) के जरिए ही किया जाएगा|
डीयू एडमिशन ब्रांच के अधिकारीयों के मुताबिक सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जरी होते ही पीजी एडमिशन्स की तैयारी शुरू कर दी गई थी| चूँकि रिजल्ट जारी होने से पहले प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती थी, इसलिए प्रशासन रिजल्ट जारी होने का इंतज़ार कर रहा था| जल्द ही प्रशासन दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर देगा| प्रशासन की तैयारी है कि अप्रैल अंत तक दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाए|
गौरतलब है कि एनटीए की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी के लिए परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित हुई थी| अब जबकि दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तब डीयू दाखिला पोर्टल पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (पीजी) के लिए भी पंजीकरण कराना होगा| प्रशासन की कोशिश है कि प्रक्रिया के दौरान स्टूडेंट्स को किसी तरह की परेशानी न हो| प्रक्रिया के तहत स्टूडेंट्स को पंजीकरण, सीट एलोकेशन, और सीएसएएस के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी|




Add comment