
UPSC CSE 2023 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया। संघ लोक सेवा आयोग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा का जो अंतिम नतीजा जारी किया गया, उस सूची में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया।
यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इन परिणामों की घोषणा की। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएसी में सफलता पाने वाले 1016 उम्मीदवारों में 347 सामान्य वर्ग, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 अन्य पिछड़ा वर्ग, 165 अनुसूचित जाति और 86 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।
इस बार आईएएस सेवा के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें 73 सामान्य वर्ग, 17 ईडब्ल्यूएस, 49 अन्य पिछड़ा वर्ग, 27 अनुसूचित जाति और 14 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। आईपीएस सेवा के लिए 200 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिसमें 80 सामान्य वर्ग, 20 ईडब्ल्यूएस, 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 32 अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। वहीं आईएफएस सेवा के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिसमें 16 सामान्य वर्ग, 4 ईडब्ल्यूएस, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, 5 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी परिणामों में सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘A’ के लिए कुल 613 और ग्रुप ‘B’ सर्विसेस के लिए 113 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। जो भी यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।




Add comment