
संघ लोक सेवा आयोग ने बीते मंगलवार को यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी किया। इस बार सिविल सेवा की परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आदित्य को पहली रैंक मिली। वह लखनऊ के हैं और इससे पहले भी वे बतौर आईपीएस उत्तर प्रदेश में तैनात रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बीते वर्षों में टॉप करने वाले आज कहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं ? तो आइए जानते हैं पिछले 10 वर्षों के यूपीएससी सिविल सर्विसेज के टॉपर्स के बारे में और यह कि इस वक़्त वे कहां तैनात हैं——
वर्ष 2022 की यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में इशिता किशोर ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था। इशिता ने 1094 अंक प्राप्त किए थे। इशिता की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अब वह अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अंडर ट्रेनिंग एसडीएम रैंक पर ज्वॉइन करने वाली हैं।
2021 की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में टॉप करने वाली सभी महिलाएं रहीं थीं। यूपी के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने 1105 अंक हासिल किए थे। श्रुति की प्रारंभिक शिक्षा सरदार पटेल विद्यालय दिल्ली में हुई थी। श्रुति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के संत स्टीफन कॉलेज से इतिहास विषय के साथ स्नातक ऑनर्स और जवाहर लाल नेहरू विश्ववविद्यालय से समाजशास्त्र से परास्नातक किया। इस वक्त श्रुति यूपी में तैनात हैं।
साल 2020 में शुभम गुप्ता ने 1072 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया थ। उन्हें उनके गृह राज्य बिहार में तैनाती मिली है।
हरियाणा के एक किसान परिवार में जन्मे और पले-बढ़े प्रदीप सिंह 1072 अंकों के साथ 2019 की परीक्षा में अव्वल थे। उन्हें उनके गृह राज्य में ही तैनाती मिली है। प्रदीप ने 829 सफल उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष पर रहकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। 2019 में यूपीएससी टॉपर बनने से पहले वह दो बार असफल हुए, तीसरे प्रयास में 260वीं रैंक प्राप्त की, और फिर अपने चौथे प्रयास में रैंक 1 हासिल कर आईएएस
कनिष्क कटारिया पेशे से डेटा साइंटिस्ट थे, जिन्होंने साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा में सबसे अधिक अंक (1121) हासिल किए। फिलहाल वह राजस्थान में तैनात हैं।
लगातार पांच प्रयासों के बाद अनुदीप दुरीसेट्टी ने आखिरकार 2017 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 1126 अंक हासिल किए थे। पहले उन्हें मणिपुर में तैनाती मिली, फिर बाद में उनका तबादला बिहार कर दिया गया।
2016 की सिविल सर्विसेज परीक्षा में अव्वल रहे अनमोल शेर सिंह बेदी ने भारतीय विदेश सेवा का चयन किया।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कठिन परीक्षा को पहली कोशिश में ही पास करना और वो भी टॉप रैंक के साथ – ये कमाल की बात है! राजस्थान में तैनात टीना डाबी ने यही किया था। 2015 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 1063 अंक हासिल किए थे। वह इस वक्त राजस्थान के जैसलमेर में कलेक्टर के रूप में तैनात हैं।
ईरा सिंघल के लिए रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या भी यूपीएससी में टॉप करने का जज्बा कम नहीं कर सकी थी। कई लोगों के लिए प्रेरणा बनीं ईरा ने 2014 की परीक्षा में 1082 अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने AGMUT कैडर चुना था। उनकी तैनाती इस वक्त दिल्ली सरकार में सहायक कलेक्टर के रूप में की गई है।




Add comment