Edinbox Hindi

भारतीय मूल के छात्र की कनाडा में गोली मारकर हत्या, चार संदिग्ध गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना से छात्र वीजा पर कनाडा पढ़ने गए एक भारतीय छात्र की वहां गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय युवराज के रूप में हुई है। युवराज को कुछ समय पहले ही कनाडा में स्थायी निवासी का दर्जा भी मिल गया था। कनाडा पुलिस हत्या के इस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवराज की  हत्या से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, 2019 में छात्र वीजा पर कनाडा गया युवराज फिलहाल वहां सेल्स एक्जिक्यूटिव था। उसके पिता राजेश गोयल लकड़ी का कारोबार करते हैं, वहीं मां शकुन गृहिणी हैं। युवराज का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी।

बताया जा रहा कि 7 जून सुबह 8:46 बजे सरे पुलिस को एक कॉल आया, जिसमें पता चला कि 164 गली के 900 वें ब्लॉक में गोली चली है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि युवराज की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सरे से 23 वर्षीय मनवीर बसरम, 20 वर्षीय साहिब बसरा, 23 वर्षीय हरकीरत और ऑनटेरियो से काइलोन फ्रानकोइस शामिल हैं। इन पर प्रथम डिग्री हत्या का आरोप है।

सार्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने कहा कि हम सर्रे आरपीएमसी, एयर 1 और लोअर मेनलैंड इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस टीम की कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है। इंटीग्रेटिड होमिसाइड जांच टीम के जांच करने में जुटी हुई है कि गोयल की हत्या क्यों की गई? उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि गोली निशाना लगाकर मारी गई है। हालांकि युवराज की हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed