Edinbox Hindi

टाइमपास नहीं, करियर की चीज़ है सोशल मीडिया

आजकल सोशल मीडिया बड़े काम की चीज है। यूं तो लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया का प्रयोग लोग टाइमपास के लिए करते हैं। लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया एक करियर आप्शन के रूप में बनकर उभरा है। अगर आप की रुचि सोशल मीडिया में है और आप सोशल मीडिया को अच्छी तरह से समझते हैं, लोगों के बीच अच्छी पहचान है तो आप भी सोशल मीडिया में अपना करियर बना सकते हैं। यहां संभावनाओं की कमी नहीं है।

योग्यता 
इसके लिए आपको पोस्ट ग्रेजुएशन मार्केटिंग एंड बिजनेस कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा जरुरी है। साथ ही गूगल एनालिटिक्स और गूगल वेबमास्टर टूल्स के बारे में अच्छी समझ रखते हों।

जॉब प्रोफाईल
इस फील्ड में आपको एक सोशल मीडिया मार्केटर या सोशल मीडिया एनालिस्ट के रूप में काम करना है। आजकल सोशल मीडिया जॉब के लिए एसईओ तथा एसएमओ जैसे वर्ड प्रयुक्त किए गए है। इस फील्ड में आपको किसी फर्म, संस्थान या किसी प्रोडक्ट को लेकर सोशल मीडिया में मार्केटर बनकर उसके लिए सोशल मीडिया में मार्केटिंग की स्ट्रेटजी बनाना है।

ये विशेषताएं हैं जरुरी –
1.कंटेंट स्किल्स: इस फील्ड में काम करने के लिए आपकी लेखन शैली हिंदी अथवा इंग्लिश में अच्छी होनी चाहिए। आपकी लेखन शैली काफी प्रभावी होना चाहिए।

2.मार्केटिंग स्किल्सः इस फील्ड के लिए यह दूसरी सबसे जरूरी स्किल है। आपकी मार्केटिंग स्किल अच्छी होना चाहिए। आपको मार्केट की अच्छी खासी समझ होना चाहिए। मार्केट के उतार-चड़ाव की भी जानकारी होना चाहिए।

3.सोशल मीडिया का जानकार: इस फील्ड में चूंकि पूरा काम सोशल मीडिया का है। तो आपको सारे सोशल मीडिया साइट्स और ऐप्स की जानकारी होना जरूरी है। आपको सारी सोशल मीडिया साइट्स किस तरह वर्क करती है इसकी जानकारी होना चाहिए।

4.क्रिएटिविटी– इस फील्ड में आपका क्रिएटिव माइंड आपकों नई ऊंचाईयों पर लेकर जा सकता है। इस फील्ड में लंबे समय तक बने रहने के लिए आपकी रचनात्मकता आपके लिए मददगार होती है।

कहाँ से करें कोर्स –
डिजिटल अकेडमी इंडिया, गुड़गांव।
इंटरनेट एंड मोबाइल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरू।
डिजिटल विद्या, दिल्ली।
एनआईआईटी, दिल्ली।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed