Edinbox Hindi

‘मिस एआई’ की दौड़, भारत की जारा टॉप-10 में  

फैनव्यू (Fanvue) द्वारा दुनियाभर की एआई मॉडलों के लिए आयोजित हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता में “मिस एआई” (Miss AI) के लिए शीर्ष 10 नामों का एलान कर दिया गया। इसमें फ्रांस, मोरक्को, पुर्तगाल और तुर्की समेत भारत को जगह मिली है। “मिस एआई” का ताज जीतने के लिए दुनियाभर के डिजिटल क्रिएटर्स ने इस प्रतियोगिता में अपनी एआई मॉडल को दुनिया के सामने पेश किया है। भारत की तरफ से इस ब्‍यूटी पेजेंट में जारा शतावरी हिस्सा ले रही हैं, जो खिताब की दौड़ में टॉप 10 में पहुँच गयी हैं। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली AI मॉडल को 20 हजार डॉलर यानी 16 लाख रुपये प्राइज मनी म‍िलेगी। 

बता दें कि दुनिया में पहली बार, पूरी तरह से अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से बनाई गई मॉडल और प्रभावशाली हस्तियां “मिस एआई” नामक सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। यह दुनिया की पहली एआई सौंदर्य प्रतियोगिता है। प्रतियोगियों का मूल्यांकन उनकी ऑनलाइन उपस्थिति, रूप-रंग और उन्हें बनाने में लगाए गए तकनीकी कौशल के आधार पर किया जाएगा। 

जहाँ तक भारत की एआई मॉडल जारा शतावरी का सवाल है, तो उसे भारतीय मोबाइल विज्ञापन एजेंसी के सह संस्थापक राहुल चौधरी ने बनाया है। भारत में रहने वाली यह AI-जनरेटेड मॉडल डिजिटल क्रिएटर एक PCOS और डिप्रेशन वॉरियर है। वह खाने-पीने की शौकीन, यात्रा करने की शौकीन और फैशन प्रेमी भी हैं। जारा शतावरी को तैयार करने वाले लोगों ने सामाजिक कल्याण के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसे बनाया है।

जारा का लक्ष्य हेल्थ करियर विकास और लेटेस्ट फैशन रुझानों पर अपने विचार शेयर करके व्यक्तियों को अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है। नोएडा में रहने वाली जारा के इंस्टाग्राम पर 7500 से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं। वह अपने फॉलोअर्स के साथ गहराई से जुड़ने और उन्हें प्रतिदिन प्रेरित करने के लिए भी तत्पर हैं। इस डिजिटल दिवा की एक वेबसाइट भी है जहां वह हेल्थ और लेटेस्ट फैशन रुझानों पर ब्लॉग लिखती हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed