Edinbox Hindi

अब एआई आपका मूड नहीं होने देगी खराब, जापान ने इजाद की नई तकनीक

कई बार हम गलत न भी हों, तो सामने वाले मूड खराब होने की वजह से हम पर चीखने-चिल्लाने लगता है। ऐसे हालात से निपटने के लिए जापान की एक कंपनी ने दिलचस्प समाधान निकाला है। उसने एक ऐसी तकनीक इजाद की है जिसमें सामने वाला कितने भी गुस्से में हो, ये तकनीक उसकी तीखी आवाज़ को आपके कानों तक पहुंचते-पहुंचते मीठी और मधुर बना देगी। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान की एक कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है कि वो आपका मूड खराब नहीं होने देगा। कोई कितना भी चीखे-चिल्लाए, आपको उसकी आवाज़ मीठी और प्यार भरी ही लगेगी। ये खासतौर पर कॉल सेंटर ऑपरेटर्स के लिए बनाया गया है, जिनके लिए फोन पर आने वाली गुस्से भरी आवाज़ को भी यह प्यार भरी आवाज़ बना देगा। जापान की कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्मार्ट यूज़ किया है। ये एक ऐसा फिल्टर होगा, जो चीखने और गुस्से में चिल्लाने की आवाज़ को डिटेक्ट कर लेगा और इसे शांत और मधुर आवाज़ में बदल देगा।
 
इसे बनाने वाली सॉफ्ट बैंक कंपनी के डेवलपर्स में से एक तोशियुकी नाकातानी का कहना है कि ‘हमने एक इमोशन सप्रेशन सिस्टम विकसित किया है, जो कर्मचारियों को परेशान करने वाली ग्राहकों की गुस्से भरी आवाज़ से बचाएगा।’ ये वॉइस फिल्टर दो स्तर पर काम करेगा। पहले चरण में वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से गुस्से भरी आवाज़ को पहचान लेगा और उसके की प्वाइंट्स को जान लेगा। दूसरे स्टेज पर वो अकाउस्टिक टूल के ज़रिये इसे नेचुरल और विनम्रता भरी आवाज़ में ट्रांसलेट कर देगा। इसमें बोलने वाले का कोई शब्द नहीं बदलेगा, लेकिन उसके बोलने का टोन बदलकर मधुर हो जाएगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed