
Google, Microsoft या Amazon जैसी प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप करने के लिए किसी भी शैक्षणिक परियोजना, अत्तिरिक्त शैक्षणिक गतविधियों आदि पर जोर दें जो डिग्री प्रोग्राम से संबंधित हो और क्षेत्र के लिए किसी व्यक्ती के जुनून को साबित करता हो।
पढ़ाई के दौरान या पढ़ाई के बाद किसी भी बड़ी कंपनी या mnc में इंटर्नशिप करना हर फ्रेशर की चाहत होती है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Google, Microsoft या Amazon जैसी प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप कर अपने कौशल विकास को और मजबूती दे सकते हैं। किसी भी बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप प्राप्त करना एक चुनौती होती है, खासकर तब जब आवेदक के पास किसी भी तरह का अनुभव ना हो।
प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप कैसे करें-
कोई भी कंपनी और ज्यादात्तर शीर्ष कंपनियां बिना अनुभव के किसी भी इंटर्न को अपने पास इंटर्नशिप के लिए नहीं रखतीं। ऐसे में आवेदक को चाहिए कि वो अपने फील्ड से संबंधित क्षेत्र में इंटर्नशिप करना शुरू करना शुरू कर दे, ताकि जल्द से जल्द किसी बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका पा सके। साथ ही कंपनियों द्वारा जारी किए गए इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन की तिथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहें ताकि उसी के अनुसार आप आवेदनों पर काम कर सकें। इससे आपको अपना रिज्यूमे फिर से बनाने का मौका मिल सकेगा।
एक मजबूत रिज्यूमे बनाएं
किसी की योग्यता और अनुभव को दर्शाने के लिए रिज्यूमे का स्थान पहला होता है। इसलिए अपने रिज्यूमे को मजबूत बनाएं, साथ ही इंटरव्यू में शामिल होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। दूसरा है रिज्यूमे का कवर लेटर, यह आपकी कौशल का पहला परिचय है। आपका रिज्यूमे तभी मजबूत हो सकता है जब आप एक अच्छे संस्थान अथवा किसी भी शैक्षणिक परियोजना, अत्तिरिक्त शैक्षणिक गतविधियों आदि पर फोकस करते हों।
इंटर्नशिप के दौरान कौशल विकसित करें
प्रमुख कंपनियां आवेदकों से विशिष्ट तकनीकी या उधोगों विशेषज्ञता का अपेक्षा करती हैं, इसके लिए आप ऑनलाइन प्रासंगिक पाठ और कार्याशालाएं भी कर सकते हैं, जिससे रिज्यूमे मजबूत हो सके। साथ ही किसी भी तरह की व्यक्तिगत गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। इससे न केवल बड़ी कंपनियों में इटर्नशिप करने का मौका मिलेगा, बल्कि आपको किसी भी इंटर्नशिप पद के लिए आपकी दावेदारी को मजबूत बनाएगा।
करियर इवेंट्स में भाग लें
बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने के लिए आवेदक के पास अनुभव का होना जरुरी है. इसके लिए सबसे पहले आप जिस कंपनी में शामिल होना चाह रहे हैं उस कंपनी के कारिगरों अथवा पेशेवरों से सलाह लेते रहें, और कंपनी के द्वारा आयोजित किए गए बैठकों में भी शामिल होते रहें। इससे आपको इंटर्नशिप के बारे में सुझाव मिलता रहेगा, साथ ही यह भी पता चलता रहेगा कि इंटर्नशिप के अवसर कहां उपलब्ध हैं।
साक्षात्कार की तैयारी करें-
किसी भी कंपनी में इंटर्नशिप पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए आपको पर्याप्त तैयारी की जरुरत होगी, जिसमें आपसे कंपनी से संबंधित प्रोफाइल के बारे में पूछा जा सकता है या फिर फोन पर बातचीत के लिए कुछ सामान्य प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं। इसकी तैयारी आपको अभी से ही शुरू कर देनी चाहिए।
इन कंपनियों में करें इंटर्नशिप
गूगल इंटर्नशिप
माइक्रोसॉफ्ट इंटर्नशिप
अमेज़न इंटर्नशिप
एप्पल इंटर्नशिप
फेसबुक इंटर्नशिप
आईबीएम इंटर्नशिप
इंटेल इंटर्नशिप
डेलॉइट इंटर्नशिप
अर्न्स्ट एंड यंग इंटर्न
कोका-कोला इंटर्नशिप




Add comment