Edinbox Hindi

भारत में सबसे ज्यादा मेडिकल की पढ़ाई के लिए आते हैं पाकिस्तानी स्टूडेंट्स

जब बात शिक्षा की आती है तो पड़ोसी देश पाकिस्तान के कैंडिडेट्स भी इंडिया आकर एडमिशन लेना पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के स्टूडेंट्स इंडिया में किस कोर्स की पढ़ाई के लिए आना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही वे कौन-कौन से कोर्स हैं जिनमें वहां के स्टूडेंट्स प्रवेश लेना चाहते हैं।  

सबसे ऊपर मेडिकल
विभिन्न सोर्सेज से प्राप्त डेटा के अनुसार पाकिस्तान के स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा मेडिकल की पढ़ाई के लिए इंडिया आना चाहते हैं। यहां के मेडिकल एजुकेशन की रेपुटेशन और पूरी दुनिया में मिलने वाले महत्व को देखते हुए वहां के छात्र सबसे ज्यादा इंडिया से एमबीबीबीएस करना पसंद करते हैं। 

इंजीनियरिंग दूसरे नंबर पर 
मेडिकल के बाद पाकिस्तान के स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा इंडिया से इंजीनियरिंग करना भाता है। यहां से कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल कुछ ऐसी फील्ड हैं जिनमें सबसे ज्यादा पड़ोसी देश के स्टूडेंट्स रुचि लेते हैं। 

बीबीए/एमबीए
मेडिकल और इंजीनियरिंग के बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्सेज को पड़ोसी मुल्क के छात्रों द्वारा चुना जाता है। इसके बैचलर कोर्स यानी बीबीए और मास्टर्स कोर्स यानी एमबीए, दोनों के लिए कैंडिडेट्स का रुझान देखने वाला है। मैनेजमेंट, फाइनेंस और एंटरप्रेन्योरशिप में करियर बनाने के लिए कैंडिडेट्स यहां का रुख करते हैं। 

कंप्यूटर साइंस
हमारे देश की आईटी इंडस्ट्री वो हब है जहां संभावनाओं की भरमार है। यहां मिलने वाली चुनौतियों और अनुभव की मांग देश-दुनिया में रहती है। कंप्यूटर साइंस में बीएससी और एमएससी पाकिस्तान के स्टूडेंट्स बहुत पसंद करते हैं। 

फार्मेसी में डिग्री
इसके बाद अगले नंबर पर आती है फार्मेसी। इस फील्ड में बी.फार्मा और एम.फार्मा कोर्स करने के लिए कैंडिडेट्स अप्लाई करते हैं। रिसर्च इंडस्ट्री और हेल्थकेयर में करियर बनाने में ये क्षेत्र मदद करता है। 

ये हैं लिस्ट के बाकी नाम
ऊपर बतायी गई लिस्ट के अलावा पाकिस्तानी कैंडिडेट्स जिन कोर्सेज में एडमिशन लेना पसंद करते हैं, वे हैं– आर्ट्स और ह्यूमेनिटीज (साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, इंग्लिश लिटरेचर), साइंस (बायोटेक्नोलॉजी, मैथ्स, केमिस्ट्री), लॉ में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म, फाइन आर्ट्स और लैंग्वेज कोर्सेज। 

 

Super User EdinBox

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed