
इंटर्नशिप (Internship) का अर्थ एक अस्थायी कार्य अनुभव कार्यक्रम है जो एक नियोक्ता द्वारा छात्रों, हाल के स्नातकों या अन्य व्यक्तियों को एक विशेष क्षेत्र या उद्योग में व्यावहारिक, व्यावहारिक कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने के लिए पेश किया जाता है। इंटर्नशिप का प्रोग्राम कुछ हफ्ते या महीनों के लिए होता है जिसमें इन इंटर्न छात्र उस क्षेत्र से जुड़ी कार्य और विशेषताओं को अच्छी तरह से समझता है और अपने कार्यकाल के लिए सीखे हुए अनुभव से फ्यूचर में ग्रो करता है।
यह भी यथार्थ है कि हर युवा अपने करियर को एक नया आयाम देते हुए सफलता की चोटी पर पहुंचाना चाहता है। इस सफलता के लिए सही शुरुआत बेहद जरूरी होती है। और सही शुरुआत के लिए इंटर्नशिप पहला पड़ाव होता है। अगर सही जगह पर इंटर्नशिप का मौका मिल जाए तो करियर को बेहतर दिशा मिलती है। आइये जानते हैं उन टॉप प्लेटफाॅर्म के बारे में जहां से आपको इंटर्नशिप करने और अपने करियर को नई दिशा देने के मौके मिल सकते हैं…
इंडीड (Indeed)
इंडीड एक प्रसिद्ध जॉब सर्च इंजन है जिसमें इंटर्नशिप की तमाम जानकारियां और अपडेट उपलब्ध होते हैं। इंडीड का यूजर फ्रेंडली इंटरफेस इंटर्नशिप के लिए भटक रहे युवाओं को खास सुविधा और सुगमता महसूस कराता है।
लिंकडिन (LinkedIn)
लिंकडिन एक प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफार्म होने के साथ नौकरी और इंटर्नशिप के बारे में भी युवाओं को अपडेट देता रहता है। इंटर्नशिप की जानकारी के अलावा लिंकडिन में कैरियर रिसोर्स जिसमे इंटरव्यू के टिप्स और गाइडेंस तथा रिज्यूम बनाने के लिए गाइडेंस शामिल है, वह उपलब्ध रहता है।
इंटर्नशाला (Internshala)
इंटर्नशाला देश का सबसे बड़ा इंटर्नशिप प्लेटफार्म है जो विभिन्न डोमेन या कंपनियों में आने वाले इंटर्नशिप के ऑफर के बारे में जानकारी देता है। यह प्लेटफॉर्म करीब 75000 कंपनियां जिनमें उद्योग जगत के कई बड़े जाने-माने औद्योगिक घराने शामिल है, वह जुड़े हैं और वह इंटर्न की अपनी तलाश इंटर्नशाला पर पूरी करते हैं। साथ ही स्टूडेंट और युवाओं के लिए भी इंटर्नशाला अपने करियर को सही दिशा और मुकाम पर ले जाने के लिए एक अच्छा माध्यम साबित होता है।
यूथ 4 वर्क (Youth4work)
यूथ 4 वर्क देश का एक जॉब और इंटर्नशिप का प्लेटफार्म है जो युवाओं खासकर विद्यार्थियों को उनकी स्किल एसेसमेंट के अनुसार बेहतर इंटर्नशिप और जॉब के अवसर के बारे में जानकारी देता रहता है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी विद्यार्थी की जानकारी और डिटेल तथा सवालों के अनुसार उसकी जरूरत को देखते हुए इंटर्नशिप की जानकारी साझा करता है। यूथ 4 वर्क एक इंटर्नशिप एक्सपीरियंस स्कोर भी मुहैया कराता है उनके इंटर्नशिप के दौरान उनके नियोक्ता की ओर से दिया जाता है जिससे यह पता लगता है कि उस छात्र ने इंटर्नशिप के दौरान कैसा काम किया है। यह स्कोर उन्हें भविष्य में नौकरी पाने में खासा मददगार साबित होता है।
स्किलैंजा (Skillenza)
स्किलैंजा स्टूडेंट्स और नामी कंपनियों व स्टार्टअप के बीच में एक ब्रिज के तौर पर काम करता है। ये इंजीनियरिंग, डिजाइन, मार्केटिंग, मैनेजमेंट और इससे भी अलग कई विभिन्न प्रकार के विषयों व सेक्टर में इंटर्नशिप की जानकारी युवाओं तक पहुंच कर उन्हें नौकरी के बेहतर अवसर मुहैया करता है। ये हैकाथॉन भी आयोजित करता है जो युवाओं को उनके कौशल विकास में और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस पाने में खासा मददगर साबित होता है।




Add comment