
दुनिया की शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए कई फ्री ऑनलाइन कोर्सेस की पेशकश की है। अलग-अलग विषयों में ये कोर्सेस छात्रों को अपने समय के अनुसार अध्ययन करने का अवसर प्रदान करते हैं। आइए इन कोर्सेस पर डालते हैं एक नज़र :
इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस
यह कोर्स हार्वर्ड स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंसेज द्वारा संचालित किया जाता है। यह उन छात्रों के लिए है जिन्हें कंप्यूटर साइंस का कोई पूर्व ज्ञान नहीं है। इस 11 हफ्ते के कोर्स में छात्र कंप्यूटर साइंस की मूल बातें और प्रोग्रामिंग सीखेंगे।
बिग डाटा सॉल्यूशन फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक डिपपैरिटीज
इस 4 हफ्ते के ऑनलाइन कोर्स में छात्र जानेंगे कि कैसे बड़े डेटा का उपयोग करके सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। यह कोर्स परिवार के माहौल और बच्चों की शिक्षा पर इसके प्रभाव पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
मैनेजिंग हैप्पीनेस
यह 6 हफ्ते का कोर्स खुशी के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है। इसमें छात्र समझेंगे कि कैसे हमारा वातावरण, रिश्ते और वित्तीय स्थिति हमारी खुशी को प्रभावित करते हैं।
इंट्रोडक्शन टू गेम डेवलपमेंट
इस 12 हफ्ते के कोर्स में छात्र 2D और 3D गेम्स बनाने की प्रक्रिया सीखेंगे, जिसमें प्रसिद्ध गेम्स जैसे “सुपर मारियो ब्रोस” और “एंग्री बर्ड्स” बनाने की तकनीक शामिल होगी।
इंट्रोडक्शन टू डाटा साइंस विद पाइथन
डेटा साइंस से संबंधित इस फ्री कोर्स में पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग कर डेटा रैंगलिंग और क्लीनिंग सिखाया जाता है।
सीएस50’एस इंट्रोडक्शन टू प्रोग्रामिंग विद पाइथन
डेटा साइंस में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का यह फ्री सर्टिफिकेशन कोर्स प्रोग्रामिंग की बुनियादी बातें सिखाता है।
फैट चांस-प्रोबैलिटी फ्रॉम द ग्राउंड
डाटा साइंस से संबंधित यह फ्री कोर्स प्रोबैबिलिटी और स्टैटिस्टिक्स पर आधारित एक महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है।
डाटा साइंस फॉर बिजनेस
डाटा साइंस से संबंधित यह फ्री कोर्स बिजनेस में डाटा साइंस के उपयोग पर केंद्रित है।
मशीन लर्निंग एंड एआई विद पायथन
यह मशीन लर्निंग और एआई पर आधारित एक एडवांस्ड पाठ्यक्रम है.
इन सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी हार्वर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pll.harvard.edu पर उपलब्ध है। छात्र अपनी रुचि के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। बता दें कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किए गए ये फ्री ऑनलाइन कोर्सेस न केवल ज्ञानवर्धक हैं, बल्कि छात्रों के करियर विकास में भी सहायक हो सकते हैं।




Add comment