
डिजाइनिंग का क्षेत्र लगातार अपना दायरे में विस्तार कर रहा है। कुछ दशकों पहले तक डिजाइनिंग का मतलब सिर्फ कपड़ों की डिजाइनिंग ही थाए लेकिन अब फैशन डिजाइनिंग के अलावा इंटीरियर डिजाइनिंग, फुटवियर डिजाइनिंग, जूलरी डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्षेत्र भी करियर के लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प हैं। यानी अब डिजाइनिंग की परिभाषा बदल चुकी है। स्टूडेंट्स 12वीं के बाद इन डिजाइनिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
फैशन डिजाइनिंग
फैशन डिजाइनिंग कोर्स डिजाइनिंग के सबसे लोकप्रिय कोर्सेस में से एक है। भारत के कई जाने-माने संस्थानों में फैशन डिजाइनिंग कोर्स की बैचलर्स और मास्टर्स डिग्री दी जाती हैं। इनके अलावा आप चाहें तो सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं. फैशन डिजाइनर बनने के बाद कुछ दिन किसी डिजाइनर के अंडर में ट्रेनिंग लेकर अपना स्टूडियो खोल सकते हैं। फैशन डिजाइनर महीने भर में लाखों रुपये आसानी से कमा लेते हैं।
ग्राफिक डिजाइनिंग
ग्राफिक डिजाइनिंग तेजी से उभरता हुआ करियर आप्शन है। आप चाहें तो डिजिटल ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद आॅनलाइन मीडिया का हिस्सा भी बन सकते हैं। इसके लिए साइंस स्ट्रीम से होना अनिवार्य नहीं है। यह कोर्स करके आईटी से लेकर एंटरटेनमेंट और डिजाइनिंग क्षेत्रों तक में करियर बनाया जा सकता है। ग्राफिक डिजाइनर अच्छी सैलरी वाली नौकरी के साथ ही अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।
इंटीरियर डिजाइनिंग
इंटीरियर डिजाइन या फर्नीचर डिजाइन कोर्स को आर्किटेक्चर डिजाइन कोर्स भी कहा जाता है। भारत में स्थित कई संस्थानों में इस कोर्स की पढ़ाई होती है। अब ज्यादातर लोग अपना घर सजाने के लिए इंटीरियर डिजाइनर्स की मदद लेते हैं। अन्य डिजाइनर्स की तरह इंटीरियर डिजाइनर की भी यही खासियत होती है कि वह अपना काम भी आसानी से शुरू कर सकते हैं। यह हर प्रोजेक्ट के बदले में लाखों रुपये लेते हैं।
वेब डिजाइनिंग
वेब डिजाइनिंग हर फील्ड की जरूरत है। वेब डिजाइन या एनिमेशन डिजाइन कोर्सेस काफी चलन में हैं। ज्यादातर स्मॉल स्केल और लार्ज स्केल बिजनेस अब वेबसाइट के जरिए आॅपरेट किए जा रहे हैं। मार्केट में इनकी डिमांड काफी ज्यादा है। इस क्षेत्र में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा से लेकर डिग्री कोर्सेस तक किए जा सकते हैं। ज्यादातर वेब डिजाइनर्स प्रोजेक्ट के हिसाब से अपनी सैलरी डिमांड करते हैं।
जूलरी डिजाइनिंग
जूलरी या एक्सेसरी डिजाइन कोर्स ट्रेंडिंग और आॅफबीट करियर आॅप्शन में से एक है। ये डिजाइनर्स आर्टिफिशयल व सोने/चांदी/हीरे के गहने डिजाइन करते हैं। इसके अलावा फुटवियर डिजाइनिंग भी एक बेहतरीन करियर आॅप्शन है। डिजाइनर्स का सैलरी पैकेज भी काफी आकर्षक होता है। अन्य डिजाइनर्स की तरह ये भी चाहें तो अपना काम शुरू कर सकते हैं या किसी बड़े डिजाइनर के साथ काम कर सकते हैं।




Add comment