Edinbox Hindi

Google ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया अपना AI वीडियो टूल, टेक्स्ट के जरिए बना सकते हैं वीडियो

Google ने आखिरकार अपने एआई वीडियो टूल Veo को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया है। Google Veo एक एआई वीडियो टूल है जिसकी मदद से टेक्स्ट के जरिए वीडियो बनाए जा सकते हैं। Google Veo को फिलहाल सभी के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

गूगल ने अपनी दो नई जनरेटिव एआई मॉडल्स Veo और Imagen 3 को बिजनेस के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ये मॉडल गूगल के क्लाउड प्लेटफॉर्म Vertex AI के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जो बिजनेस या एंटरप्राइजेज के लिए एआई डिवाइस का एक पूरा सूट प्रदान करता है।

Veo, जिसे गूगल डीपमाइंड ने विकसित किया है, एक इमेज-टू-वीडियो मॉडल है जो हाई क्वालिटी और हाई-डेफिनिशन वीडियो बनाने में सक्षम है। यह मॉडल वास्तविक दिखने वाले लोगों और जानवरों के वीडियो भी बना सकता है। यूजर्स Veo पर वीडियो बनाने के लिए या तो किसी इमेज के साथ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट अपलोड कर सकते हैं या केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का उपयोग कर सकते हैं। यह मॉडल Vertex AI पर प्राइवेट प्रीव्यू में उपलब्ध होगा।

Imagen 3, गूगल का नया इमेज जनरेशन मॉडल है, जो साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वास्तविक और हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें बना सकता है। यह मॉडल अगले सप्ताह से सभी Vertex AI ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। Imagen 3 को “फोटो-रियलिस्टिक और जीवंत” तस्वीरें बनाने में सबसे बेहतर माना जा रहा है। इसके अलावा यह मॉडल किसी फोटो को एडिट कर सकता है, जिसमें फोटो में कोई नया भाग जोड़ना, हटाना या विस्तार करना शामिल है। Cadbury, Oreo, और Milka जैसे ब्रांड्स पहले से ही इन मॉडलों का उपयोग कर रहे हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed