Edinbox Hindi

ये हैं भारत के टॉप 10 फैशन डिजाइनिंग कॉलेज, मिलती है ग्लोबल लेवल की शिक्षा और ट्रेनिंग

फैशन डिजाइनिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जो क्रिएटिविटी, आर्ट्स और बिजनेस स्किल का मेल है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सही कॉलेज का चुनाव करना बेहद जरूरी है। भारत में कई प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज हैं, जहां ग्लोबल लेवल की शिक्षा और ट्रेनिंग दी जाती है। आइए, जानते हैं भारत के टॉप 10 फैशन डिजाइनिंग कॉलेजों के बारे में।   

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), नई दिल्ली: ये काफी पुराना कॉलेज है। NIFT दिल्ली भारत का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इंस्टीट्यूट है। यह डिजाइन, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अच्छा एजुकेशन देने के लिए फेमस है। यहां का कोर्स फैशन इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है।   

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID), अहमदाबाद: इस कॉलेज की तो बात ही अलग है. NID अपने क्रिएटिव और नए कोर्सेस के लिए जाना जाता है। यहां फैशन डिजाइनिंग के अलावा अन्य डिज़ाइन से जुड़े क्षेत्रों में भी शिक्षा दी जाती है। यह संस्थान वर्ल्ड डिज़ाइन ऑर्गनाइजेशन (WDO) का सदस्य है।   

पर्ल एकेडमी, नई दिल्ली: पर्ल एकेडमी फैशन, डिजाइन और मीडिया के क्षेत्र में एक फेमस संस्थान है। यहां का सिलेबल इंडस्ट्री के साथ तालमेल में तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज का अनुभव मिलता है।  

सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID), पुणे: SID, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का एक हिस्सा है। यहां फैशन डिजाइनिंग के अलावा, कम्युनिकेशन और इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे अन्य कोर्सेस भी कराए जाते हैं।   

एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (ASFT), नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी का यह संस्थान फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी के लिए काफी फेमस है। यहां पर छात्रों को इंटरनेशनल एक्सपोजर और इंडस्ट्री कनेक्शन का लाभ मिलता है।  

जे डी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई: यह संस्थान अपने इनोवेटिव अप्रोच और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यहां छात्रों को फैशन के तकनीकी और रचनात्मक पहलुओं में प्रशिक्षण दिया जाता है। 

लेवल अप इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कोलकाता: यह संस्थान फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में आधुनिक कोर्स और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए फेमस है। यहां छात्रों को रियल-लाइफ प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है।   

रफी अहमद किदवई यूनिवर्सिटी ऑफ फैशन (RAKUF), लखनऊ: यह संस्थान भारतीय फैशन और टेक्सटाइल पर फोकस करता है। यहां छात्रों को पारंपरिक और आधुनिक फैशन के बीच तालमेल सिखाया जाता है।   

आईनिफ्ड (INIFD), चंडीगढ़: INIFD एक ग्लोबल नेटवर्क वाला संस्थान है, जो फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग में एक्सपर्ट बनाता है। यहां के छात्र नेशनल और इंटरनेशनल फैशन प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना चुके हैं।   

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर: LPU में फैशन डिजाइनिंग को मॉडर्न और प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ पढ़ाया जाता है। यह संस्थान अपने उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाना जाता है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed