
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने Windows 10 के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि 10 साल पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 को 14 अक्टूबर 2025 को खत्म कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अब Windows 10 यूजर्स के लिए मुफ्त सुरक्षा अपडेट जारी नहीं करेगी जिसके बाद यूजर्स को नए सुरक्षा खतरों, डेटा लीक और मैलवेयर हमलों का सामना करना पड़ सकता है।
Windows 10 के लिए सपोर्ट समाप्त होने से पर्सनल और बिजनेस दोनों तरह के यूजर्स को परेशानी होगी। माइक्रोसॉफ्ट की इस घोषणा के बाद आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ थॉर्स्टन उरबांस्की ने कहा कि 2025 में एक बड़ी सुरक्षा विफलता से बचने के लिए सभी यूजर्स को तुरंत Windows 11 या किसी वैकल्पिक ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्विच करना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अक्टूबर 2025 तक का इंतजार करना यूजर्स को साइबर हमलों और डेटा लीक के प्रति बेहद संवेदनशील बना सकता है। वर्तमान में जर्मनी में लगभग 65% कंप्यूटर (लगभग 32 मिलियन) Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि केवल 33% डिवाइस (लगभग 16.5 मिलियन) Windows 11 पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले से करीब 3.2 करोड़ से भी अधिक यूजर्स प्रभावित होंगे।
Windows 10 यूजर्स के लिए यही बेहतर है कि वे Windows 11 में अपग्रेड करें या किसी अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्विच करें। यदि आप सिक्योरिटी को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं तो आपके लिए Linux जैसे सुरक्षित विकल्प पर स्विच करना बेहतर होगा।




Add comment