
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज़ पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए उत्कृष्ट पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। यहां 3 वर्षीय बीएजेएमसी (BAJMC), 2 वर्षीय एमएजेएमसी (MAJMC) और पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीएचडी (PhD) जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। यह स्कूल छात्रों को अत्याधुनिक मीडिया प्रयोगशालाओं, JNU Radio 86.9 FM जैसे छात्र-संचालित प्लेटफॉर्म और प्रमुख मीडिया आयोजनों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।
गौरतलब है कि स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज जयपुर के सर्वश्रेष्ठ निजी कॉलेजों में से एक है। स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज की स्थापना 2009 में हुई थी, और यह मीडिया स्टडीज के लिए भारत के शीर्ष संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है। इसकी पहचान एक ऐसे संस्थान के रूप में है जो मीडिया उद्योग में बदलते रुझानों के अनुकूल समर्पित शैक्षणिक, अनुसंधान और समकालीन प्रथाओं के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर है। स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एक इन-हाउस स्टूडियो फ्लोर सहित अत्याधुनिक टेलीविजन-फिल्म उत्पादन और स्क्रीनिंग सुविधाओं से संपन्न है।
यहां छात्रों को मीडिया प्रयोगशालाओं में नवीनतम सॉफ्टवेयर और हवाई फ़ोटोग्राफी के लिए ड्रोन का उपयोग करना सिखाया जाता है। JNU Radio 86.9 FM के माध्यम से वे सामुदायिक जागरूकता अभियानों और सामाजिक पहल में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इसके अलावा, छात्रों द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है, जिससे उन्हें उच्च-स्तरीय मीडिया आयोजनों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। इसके लिए छात्रों को 10 से अधिक फैकल्टी सदस्य और 50 से ज़्यादा गेस्ट फैकल्टी का साथ मिलता है। इस स्कूल में सेमिनार हॉल के साथ लैब की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस स्कूल की उपलब्धियों में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विभागाध्यक्ष को दिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल है। साथ ही, छात्रों को जनसंपर्क और सामग्री लेखन में उनकी उत्कृष्टता के लिए भी सम्मानित किया गया है।
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट सेल छात्रों को प्रतिष्ठित मीडिया कंपनियों में इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर दिलाने के साथ-साथ 24×7 करियर काउंसलिंग भी प्रदान करता है। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में सत्र 2025–2026 के लिए प्रवेश का दौर शुरू हो चुका है। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या 8823999275 पर संपर्क कर सकते हैं।




Add comment