Edinbox Hindi

ये हैं एशिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज जहां से पढ़ाई कर भारतीय छात्र बना सकते हैं अपना भविष्य

जब बात उच्च शिक्षा की होती है, तो अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन एशिया में भी कुछ बेहतरीन यूनिवर्सिटीज हैं, जो दुनियाभर के छात्रों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में आई QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कई एशियाई संस्थानों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवाई है। आइए जानते हैं एशिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में, जहां भारतीय छात्र भी अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकते हैं।

1. पेकिंग यूनिवर्सिटी (चीन)
साल 1898 में स्थापित पेकिंग यूनिवर्सिटी चीन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है। यह QS रैंकिंग में एशिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी है। यहां 30 कॉलेज और 12 विभाग हैं, जहां छात्र 93 अंडरग्रेजुएट और 199 पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

2. यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग (हॉन्ग कॉन्ग)
1911 में स्थापित यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग (HKU) हॉन्ग कॉन्ग की पहली और सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासा नाम है। यहां 94 देशों के 39,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं, और इसके 71% फैकल्टी मेंबर्स विदेशी हैं।

3. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) (सिंगापुर)
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) को एशिया की बेहतरीन रिसर्च और एजुकेशन हब में से एक माना जाता है। यहां 100 से अधिक देशों के 38,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं, जो इसे एक ग्लोबल लर्निंग डेस्टिनेशन बनाता है।

4. नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU) (सिंगापुर)
NTU एक प्रमुख रिसर्च यूनिवर्सिटी है, जहां बिजनेस, डेटा साइंस, इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, आर्ट्स, सोशल साइंस और मेडिसिन जैसे कोर्स कराए जाते हैं। इसकी मुख्य कैंपस को दुनिया के सबसे खूबसूरत यूनिवर्सिटी कैंपस में गिना जाता है। यहां करीब 35,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

5. फुदान यूनिवर्सिटी (चीन)
1905 में फुदान पब्लिक स्कूल के रूप में शुरू हुई यह यूनिवर्सिटी, 2000 में शंघाई मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर फुदान यूनिवर्सिटी बनी। इसके चार कैंपस और 35 स्कूल हैं। यहां 4,000 से ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं।

इन यूनिवर्सिटीज में वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाएं और विविधतापूर्ण इंटरनेशनल कम्युनिटी मिलती है। अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो ये यूनिवर्सिटीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed