Edinbox Hindi

12वीं के बाद करना चाहते हैं बिजनेस मैनेजमेंट, तो इन प्रवेश परीक्षाओं के जरिए बनेगी राह

अगर आप 12वीं के बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप अभी से यह जान लें कि किन प्रवेश परीक्षाओं (एंट्रेंस एग्जाम्स) के जरिए देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन लिया जा सकता है।

भारत में BBA कोर्स में एडमिशन के लिए कई राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाएं होती हैं। इनमें से कुछ सबसे प्रमुख परीक्षाओं की जानकारी नीचे दी जा रही है:

1. IPMAT (IIM इंदौर और रांची)
इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (IPMAT), IIM इंदौर और रांची द्वारा संचालित एक पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम है। इस परीक्षा के माध्यम से 12वीं के बाद सीधे IIM में प्रवेश संभव है।
अधिक जानकारी: www.iimidr.ac.in

2. IPMAT (IIM रोहतक)
IIM रोहतक भी एक समान पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम ऑफर्स करता है, जिसमें IPMAT के जरिए प्रवेश मिलता है।
अधिक जानकारी: www.iimrohtak.ac.in

3. JIPMAT (IIM जम्मू और बोधगया)
ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT), एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है जिसके माध्यम से IIM जम्मू और IIM बोधगया में 5 वर्षीय कोर्स में प्रवेश मिलता है।
अधिक जानकारी: exams.nta.ac.in

4. CUET (UG)
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG), सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटी में BBA और BBA ऑनर्स जैसे कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
अधिक जानकारी: cuet.samarth.ac.in

5. NMIMS-NPAT
नेशनल टेस्ट फॉर प्रोग्राम्स आफ्टर ट्वेल्थ (NPAT) के जरिए नार्सी मोनजी इंस्टीट्यूट (मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चंडीगढ़ आदि) में तीन वर्षीय BBA प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है।
अधिक जानकारी: www.nmimsnpat.in

6. XET (St. Xavier’s Entrance Test)
यह परीक्षा मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज द्वारा 3 वर्षीय BMS (Bachelor of Management Studies) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
अधिक जानकारी: www.xaviers.edu

7. OJEE (Odisha Joint Entrance Exam)
OJEE के माध्यम से उड़ीसा के विभिन्न कॉलेजों में BBA+MBA इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है।
अधिक जानकारी: www.ojee.nic.in | www.odishajee.com

भारत में 50 से भी अधिक ऐसे एग्जाम होते हैं जिनके माध्यम से BBA कोर्स में एडमिशन संभव है। इनमें से कुछ राष्ट्रीय स्तर के होते हैं जबकि कुछ राज्य या विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। सही कोर्स और कॉलेज चुनने के लिए समय रहते तैयारी शुरू करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed