
Reddit ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित चैटबॉट Reddit Answers को अब भारत में भी पेश कर दिया है। इस चैटबॉट की मदद से यूज़र्स Reddit की पोस्ट्स से जुड़ी जानकारी को बातचीत की शैली में प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा अब Reddit की वेबसाइट, मोबाइल ब्राउज़र, और iOS व Android ऐप्स पर उपलब्ध है।
Reddit ने इस फीचर की टेस्टिंग सबसे पहले दिसंबर 2024 में अमेरिका में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के साथ शुरू की थी। चार महीने के अंदर अब इसे भारत समेत कई अन्य देशों में भी रोल आउट कर दिया गया है।
क्या है Reddit Answers?
Reddit Answers एक AI-बेस्ड चैटबॉट है जो Reddit पर मौजूद लाखों पोस्ट्स और कमेंट्स को स्कैन करके यूज़र्स के सवालों का उत्तर देता है। यह जवाब चैट स्टाइल में होता है और साथ में उस कंटेंट के लिंक भी देता है, जहां से जानकारी ली गई है।
यूज़ लिमिट और एक्सेस
यूजर्स एक हफ्ते में 20 सवाल पूछ सकते हैं (अगर लॉग्ड-इन हैं)। लॉग-आउट यूज़र्स केवल 10 सवाल/सप्ताह पूछ सकते हैं। Premium सब्सक्राइबर 100 सवाल/दिन तक पूछ सकते हैं।
इस फीचर में एक पूरा स्क्रीन इंटरफेस है, जिसमें नीचे टेक्स्ट फील्ड और सेंड बटन दिया गया है। फिलहाल यह केवल अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है।
किन देशों में है यह सुविधा?
Reddit Answers फिलहाल भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, सिंगापुर, स्वीडन, नीदरलैंड्स, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में उपलब्ध है।
AI जवाब कितने सटीक हैं?
यदि सवाल सामान्य और फैक्ट-बेस्ड हो, तो उत्तर आमतौर पर सटीक होता है। लेकिन यदि प्रश्न बहुत विशेष (niche) है या उस पर Reddit में कम चर्चा हुई है, तो जवाबों में गलतियाँ हो सकती हैं।
उदाहरण के तौर पर, जब चैटबॉट से पूछा गया, “Chelsea के पिछले मैच में किसने गोल किया?”, तो इसका जवाब था, “Estevao ने अपने जन्मदिन पर गोल किया”, जबकि हकीकत में Estevao Chelsea के लिए नहीं, बल्कि Palmeiras क्लब के लिए खेलते हैं।




Add comment