Edinbox Hindi

आईआईएमसी शुरू करेगा मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता में पीएचडी कार्यक्रम, जल्द होगी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) आगामी शैक्षणिक सत्र से मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता में पीएचडी (PhD) कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में संस्थान की कुलपति अनुपमा भटनागर ने जानकारी देते हुए कहा, “हमने पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवश्यक नियम अधिसूचित कर दिए हैं और हमारा लक्ष्य है कि इसे अगले सत्र से आरंभ किया जाए। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

संस्थान के कुलसचिव निमिष रुस्तगी ने कहा कि आईआईएमसी मीडिया, पत्रकारिता और संचार के क्षेत्र में अनुसंधान का एक प्रमुख केंद्र बनना चाहता है। उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में वैज्ञानिक और गंभीर अध्ययन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, और हम इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने को लेकर प्रतिबद्ध और उत्साहित हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 1965 में स्थापित आईआईएमसी ने समय के साथ अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार किया है और वर्तमान में यह मीडिया एवं संचार उद्योग की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई विशिष्ट पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed