Edinbox Hindi

रेलवे का नया सुपर ऐप ‘सेवा रेल’ जल्द होगा लॉन्च, टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक सबकुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर

भारतीय रेलवे जल्द ही अपना नया सुपर ऐप ‘सेवा रेल’ (SwaRail) लॉन्च करने जा रहा है। यह ऐप यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, जनरल टिकट, शिकायत दर्ज कराने और खाना ऑर्डर करने जैसी कई सेवाएं देगा।

इस ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है और फिलहाल यह सीमित बीटा यूजर्स के लिए v127 वर्जन में उपलब्ध है।

IRCTC ऐप रहेगा जारी, लेकिन ‘सेवा रेल’ बनेगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन
हालांकि IRCTC का मौजूदा ऐप ट्रेन टिकट बुकिंग और टूरिज्म सेवाओं के लिए काम करता रहेगा, लेकिन ‘सेवा रेल’ को रेलवे की डिजिटल सेवाओं का समेकित समाधान माना जा रहा है। यह ऐप यूजर्स को एक ही लॉगिन से सभी सेवाएं एक्सेस करने की सुविधा देगा, जिसमें मौजूदा RailConnect और UTSonMobile ऐप्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

एक ऐप, कई सुविधाएं
अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस चेक, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत दर्ज करने, खाना ऑर्डर करने और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे।
‘सेवा रेल’ में निम्न ऐप्स और सुविधाओं को इंटीग्रेट किया गया है:
– UTS (अनरिजर्व टिकट)
– NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम)
– IRCTC रेल कनेक्ट
– Rail Madad (शिकायत सेवा)
– Food on Track
– ट्रैवल इंश्योरेंस

यह ऐप स्मार्टफोन में कम जगह घेरता है और iOS व एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।

कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल
अभी यह ऐप केवल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे 1 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। जल्द ही यह ऐपल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

डाउनलोड व लॉगिन प्रक्रिया:
– गूगल प्ले स्टोर खोलें और “Sewa Rail” सर्च करें
– ऐप इंस्टॉल करें
– पहले से मौजूद यूजर्स RailConnect या UTS के यूजरनेम-पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं
– नए यूजर्स मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड से अकाउंट बनाकर लॉगिन करें
– MPIN, फिंगरप्रिंट या फेस ID सेट कर ऐप का इस्तेमाल शुरू करें

ऐप के फीचर्स में शामिल हैं:
– रिजर्व्ड / अनरिजर्व्ड / प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग
– PNR स्टेटस और चार्ट चेक करना
– लाइव ट्रेन ट्रैकिंग
– फूड ऑर्डर करना
– शिकायत दर्ज कराना
– रिफंड रिक्वेस्ट
– कोच पोजिशन जानकारी

90 करोड़ रुपये की लागत से बना ऐप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सितंबर 2024 में बताया था कि रेलवे एक ‘सुपर ऐप’ पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसे पूरा करने में लगभग तीन साल का समय लगा। CRIS इस पूरे प्रोजेक्ट को तकनीकी रूप से संभाल रहा है।

‘सेवा रेल’ भारतीय रेलवे के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो यात्रियों को बेहतर, तेज़ और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed