Edinbox Hindi

अब सिर्फ ग्रेड्स नहीं, डिजिटल पहचान भी देती है कॉलेज में दाखिला!

आज के दौर में सोशल मीडिया एक लगातार चलने वाली डिजिटल डायरी और नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है, लेकिन अधिकतर छात्रों को इस बात का अंदाज़ा नहीं होता कि उनकी ऑनलाइन इमेज का उनकी पढ़ाई या कॉलेज एडमिशन पर भी असर पड़ सकता है। अमेरिका, ब्रिटेन और यहां तक कि भारत के शीर्ष कॉलेजों के एडमिशन पैनल अब छात्रों की सोशल मीडिया प्रोफाइल की समीक्षा को होलिस्टिक असेसमेंट का हिस्सा बना चुके हैं।

एथेना एजुकेशन की एसोसिएट पार्टनर मनाली डोगरा बताती हैं कि अब कॉलेज एडमिशन सिर्फ ग्रेड्स और निबंधों तक सीमित नहीं है – छात्र की सोशल प्रेज़ेंस एक सकारात्मक लेकिन अनौपचारिक कारक बन चुकी है।

एडमिशन ऑफिसर्स क्या देखना चाहते हैं?
1. जुनून, नेतृत्व और प्रेरणा की झलक:
यदि किसी छात्र का LinkedIn या ब्लॉग पेज पर रिसर्च पेपर, असाइनमेंट्स या वॉलंटियर वर्क है, तो वह आवेदन को मज़बूत करता है।

2. समुदाय के साथ जुड़ाव:
छात्र यदि ऑनलाइन डिबेट, वॉलंटियरिंग, या अपने लर्निंग सेटअप में विचार साझा करते हैं तो यह उनके समाज से जुड़ाव और संवाद कौशल को दर्शाता है।

3. परिपक्वता और प्रोफेशनल रवैया:
संवेदनशील मुद्दों पर जिम्मेदारी, विचारशीलता और बौद्धिक जिज्ञासा के साथ दिए गए उत्तर, चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हैं।

4. चेतावनी संकेत (Red Flags):
अगर किसी प्रोफाइल पर अपमानजनक भाषा, जातिवादी मीम्स, बुलीइंग या संदिग्ध गतिविधियां दिखें, तो वह एडमिशन रिजेक्ट या ऑफर वापस लेने का कारण बन सकती हैं।

कैसे बनाएं एक सकारात्मक डिजिटल पहचान?
1. अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की समीक्षा करें:
खुद को Google करें। Instagram, Twitter (X), LinkedIn, Facebook, TikTok, Reddit जैसे प्लेटफ़ॉर्म चेक करें और ऐसा कोई भी पोस्ट, ट्वीट या फोटो हटा दें जो आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. ऑनलाइन उपस्थिति में रखें स्थिरता:
आपकी कॉलेज एप्लिकेशन में जो भी जानकारी दी गई है, उसकी प्रतिध्वनि LinkedIn या अन्य प्रोफेशनल प्रोफाइल पर भी दिखनी चाहिए। अगर आपने पर्यावरण से जुड़े काम किए हैं तो उसे ट्विटर या इंस्टाग्राम पर साझा करें।

3. प्राइवेसी कंट्रोल्स का समझदारी से इस्तेमाल करें:
भले ही अकाउंट प्राइवेट हो, लेकिन टैग की गई फोटो और दोस्त आपकी पब्लिक इमेज को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ भी ऐसा न डालें जिसे गलत तरीके से लिया जा सकता हो।

4. LinkedIn और पर्सनल वेबसाइट का करें उपयोग:
LinkedIn एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म है जहां आप अपनी उपलब्धियां, करियर लक्ष्यों और प्रोजेक्ट्स साझा कर सकते हैं। अगर आपके पास अपना ब्लॉग या वेबसाइट है तो वहां रिसर्च या रचनात्मक लेखन शेयर करें।

5. भड़काऊ और भ्रामक कंटेंट से बचें:
कॉलेज उन छात्रों की तलाश में हैं जो खुले विचारों वाले और समावेशी दृष्टिकोण रखते हों। जातिवादी टिप्पणी, अतिवादी विचारधारा या अनुचित जोक्स आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

डिजिटल पहचान बनाएं सीखने और नेतृत्व की प्रतीक
आज सोशल मीडिया सिर्फ फॉलोअर्स और लाइक्स का खेल नहीं, बल्कि आपकी नई पहचान का प्रमाणपत्र बन चुका है। यह ज़रूरी है कि छात्र अपनी ऑनलाइन छवि को ऐसा बनाएं जो उन्हें एक ज़िम्मेदार, जिज्ञासु और समर्पित विद्यार्थी के रूप में पेश करे।

याद रखें – अब आपके प्रोफाइल की तस्वीर भी आपके भविष्य की तस्वीर तय कर सकती है!

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed