Edinbox Hindi

आईटीएम देहरादून: छात्रों को भविष्य के भारत के लिए तैयार करता एक डायनामिक संस्थान

आज भारत वर्ष 2047 के रोडमैप के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए आवश्यक है कि हम पारंपरिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ते हुए आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाएं, ताकि आने वाली चुनौतियों का प्रभावी रूप से सामना कर सकें।

देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) इसी लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए अपने छात्रों को नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।

संस्थान के चेयरमैन निशांत थपलियाल कहते हैं, “हमारा संस्थान स्थिर नहीं, बल्कि परिवर्तनशील सोच के साथ कार्य करता है ताकि छात्र बदलते भारत के साथ कदम से कदम मिला सकें।”

आईटीएम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनुभवी फैकल्टी, नवाचार केंद्रित दृष्टिकोण और कौशल विकास के लिए जाना जाता है। यहां छात्रों को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास, व्यावसायिक कौशल और अंग्रेज़ी भाषा में दक्षता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाता है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप पिछले कई वर्षों से 100% कैंपस प्लेसमेंट का रिकॉर्ड रहा है।

तकनीक और भविष्य की तैयारी
चेयरमैन थपलियाल के अनुसार, “आज विज्ञान और तकनीक का युग है, जहां बदलाव इतनी तेज़ी से हो रहे हैं कि नया पाठ्यक्रम भी जल्द पुराना हो जाता है।”
इसी सोच के तहत आईटीएम छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

संस्थान का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों से डरने के बजाय उन्हें सीखना चाहिए। इस उद्देश्य से आईटीएम ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ साझेदारी की है। इस करार के अंतर्गत छात्रों को AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्सेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे वर्ष 2030 के भारत के लिए तैयार हो सकें।

प्लेसमेंट और उद्योग से जुड़ाव
TCS के कोर्सेज के माध्यम से छात्रों को देश की 4200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। ITM का कई प्रमुख कंपनियों जैसे टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस सहित 200 से अधिक आईटी कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट के लिए समझौता है।

उन्नत सुविधाएं, सुलभ शिक्षा
आईटीएम कम शुल्क में छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है। संस्थान में स्मार्ट और डिजिटल क्लासरूम, पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल, आधुनिक कंप्यूटर लैब्स जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। उत्कृष्ट छात्र-शिक्षक अनुपात के साथ ही छात्रों को विभिन्न कंपनियों के HR, टेक्निकल एक्सपर्ट्स और मैनेजर्स से सीधे संवाद का अवसर मिलता है।

संस्थान में नियमित वर्कशॉप, इंडस्ट्रियल टूर, नाटक, भाषण, वाद-विवाद जैसी गतिविधियां आयोजित होती हैं जो समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं। खेलों के क्षेत्र में भी ITM की एक विशिष्ट पहचान है।

उपलब्ध पाठ्यक्रम
आईटीएम में निम्नलिखित कोर्स उपलब्ध हैं:
– बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी
– बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम
– बीएचएम, बीए (योग/ऑल स्ट्रीम/ऑनर्स)
– जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
– बीएफए, बीबीए कॉर्पोरेट
– बी.लिब, बीएससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed