Edinbox Hindi

NEET नहीं, फिर भी हेल्थकेयर में शानदार करियर संभव!

क्या आप 12वीं में हैं और यह तय नहीं कर पा रहे कि किस करियर पथ को चुनें? ऐसे में Allied Healthcare यानी “सहायक स्वास्थ्य सेवाओं” से जुड़ा करियर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, खासकर तब जब यह सेक्टर भारत में तेज़ी से विस्तार कर रहा है।

अक्सर जब हम हेल्थकेयर इंडस्ट्री की बात करते हैं, तो ज़ेहन में डॉक्टर और नर्स की छवि उभरती है। लेकिन सच्चाई यह है कि Allied Healthcare प्रोफेशनल्स जैसे कि लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट और मेडिकल कोडर्स आज इस क्षेत्र की रीढ़ बन चुके हैं।

यहाँ हम आपको बताते हैं कि क्यों यह क्षेत्र आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है:

1. उच्च मांग और नौकरी की गारंटी
भारत में हेल्थकेयर सेक्टर बेहद तेज़ी से बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत योजना, मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स का विस्तार और डिजिटल हेल्थ के बढ़ते उपयोग ने Allied Health Professionals की मांग को बढ़ा दिया है।

टियर-2 और टियर-3 शहरों में नए अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों की स्थापना के साथ-साथ देश के कई राज्यों में 50% तक Allied Health वर्कर्स की कमी देखी गई है। इस कारण, इस क्षेत्र में नौकरी की सुरक्षा और स्थायित्व सबसे ऊंचे स्तर पर है।

2. NEET नहीं चाहिए – फिर भी ढेरों करियर विकल्प
NEET या MBBS की चिंता छोड़ दीजिए! Allied Healthcare के ज़्यादातर कोर्सेस में NEET की ज़रूरत नहीं होती। आप 12वीं (PCB/PCM) के बाद इन लोकप्रिय कोर्सेस को चुन सकते हैं:
– B.Sc मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
– BPT (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी)
– B.Sc न्यूट्रिशन और डाइटेटिक्स
– मेडिकल कोडिंग कोर्स
– हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन

3. लोकप्रिय Allied Health करियर विकल्प
– मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट
– रेडियोलॉजिक टेक्नोलॉजिस्ट
– फिजियोथेरेपिस्ट
– न्यूट्रिशनिस्ट/डाइटीशियन
– क्लीनिकल रिसर्च एसोसिएट
– मेडिकल कोडिंग स्पेशलिस्ट
– हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेटर

4. अच्छा वेतन और तेज़ करियर ग्रोथ
Allied Healthcare प्रोफेशन में शुरुआती सैलरी ₹3-6 लाख प्रति वर्ष होती है, जो अनुभव और स्किल्स के साथ ₹10-30 लाख प्रति वर्ष तक जा सकती है। उदाहरण के लिए:
– मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: ₹3–12 लाख/वर्ष
– रेडियोलॉजिस्ट: ₹4–16 लाख/वर्ष
– हेल्थकेयर डेटा एनालिस्ट: ₹6–30 लाख/वर्ष

साथ ही, हॉस्पिटल्स, लैब्स, रिसर्च सेंटर्स, हेल्थटेक स्टार्टअप्स और विदेशों में काम करने के मौके भी उपलब्ध हैं।

5. अर्थपूर्ण और संतोषजनक करियर
यह ऐसा क्षेत्र है जहाँ काम करने से आत्म-संतोष मिलता है। Allied Health Professionals रोगों के निदान, इलाज और रोगी की ज़िंदगी सुधारने में अहम भूमिका निभाते हैं। चाहे आप फिजियोथेरेपिस्ट हों या लैब टेक्नीशियन – आप सीधे तौर पर ज़िंदगियाँ बचाने में योगदान दे रहे होते हैं।

6. डिजिटल हेल्थ और फ्यूचर-प्रूफ स्किल्स
भारत में हेल्थकेयर इंडस्ट्री डिजिटल हो रही है – टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स और AI आधारित डायग्नोसिस जैसे ट्रेंड्स में तेजी आ रही है।

ऐसे में, हेल्थ डेटा एनालिस्ट, टेलीहेल्थ कंसल्टेंट या मेडिकल कोडिंग स्पेशलिस्ट जैसे डिजिटल स्किल्स वाले Allied Health प्रोफेशनल्स की ज़बरदस्त मांग है।

शुरुआत कैसे करें?
योग्यता: 12वीं (PCB/PCM) पास
कोर्सेस: B.Sc/M.Sc डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन
संस्थान: प्रमुख यूनिवर्सिटी, वोकेशनल कॉलेज और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा इंडस्ट्री-अलाइन कोर्सेस, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट के साथ

क्या NEET जरूरी है? जानें GAHET के बारे में
अगर आपने NEET की तैयारी की है लेकिन कट-थ्रोट प्रतियोगिता से घबराए हुए हैं, तो आपके लिए Global Allied Healthcare Entrance Test (GAHET) एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा है, जो विशेष रूप से Allied Healthcare कोर्सेस के लिए डिज़ाइन किया गया है।

– सिर्फ 60 मिनट का ऑनलाइन टेस्ट
– कोई निगेटिव मार्किंग नहीं
– लचीली परीक्षा तिथि
– देशभर के शीर्ष प्राइवेट संस्थानों में प्रवेश का अवसर

GAHET के माध्यम से आप मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी और मेडिकल कोडिंग जैसे क्षेत्रों में दाखिला पा सकते हैं – बिना NEET के झंझट के।

अब क्यों चुनें Allied Healthcare करियर?
– बढ़ती मांग
– अच्छी सैलरी
– करियर ग्रोथ
– सामाजिक योगदान
– बिना NEET के शानदार भविष्य

भारत की हेल्थकेयर इंडस्ट्री 2025 तक $638 बिलियन तक पहुँचने का अनुमान है। ऐसे में Allied Healthcare करियर न केवल सुरक्षित है, बल्कि आगे चलकर समाज और देश में बदलाव लाने का भी एक सशक्त माध्यम बन सकता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed