Edinbox Hindi

AI से लिखा कंटेंट पहचानना क्यों है जरूरी? जानिए कैसे करें फर्क

आज के डिजिटल दौर में लाखों लोग कंटेंट लिखवाने के लिए ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्टूडेंट्स हों या प्रोफेशनल्स—सबको कम समय में बेहतर क्वालिटी का कंटेंट चाहिए, और AI इस काम में जबरदस्त मदद कर रहा है। इससे समय और मेहनत की बचत होती है, लेकिन इसके साथ ही एक गंभीर चिंता भी खड़ी हो रही है—क्या कंटेंट वाकई उस इंसान की सोच और क्षमता को दर्शाता है?

कंपनियों की चिंता बढ़ी
अब कंपनियों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को यह जानना मुश्किल हो गया है कि किसी कैंडिडेट या स्टूडेंट ने जो असाइनमेंट जमा किया है, वह खुद लिखा है या AI से बनवाया है। इससे असली प्रतिभा का मूल्यांकन करना कठिन होता जा रहा है।

AI ने समस्या खड़ी की, समाधान भी दिया
सबसे बड़ा सवाल है—अगर कोई कंटेंट ChatGPT या किसी AI से लिखा गया है, तो उसे पहचानें कैसे?
अच्छी बात यह है कि AI ही इस समस्या का समाधान भी दे रहा है। अब ऐसे कई AI-डिटेक्शन टूल्स आ चुके हैं, जो यह पता लगा सकते हैं कि टेक्स्ट इंसान ने लिखा है या मशीन ने।

AI-जनरेटेड कंटेंट पहचानने के टूल्स
आप इन टूल्स की मदद से कंटेंट की सच्चाई जान सकते हैं:
– Originality.ai
– GPTZero
– Copyleaks AI Content Detector
– Sapling AI Detector
– Writer.com AI Detector

इन टूल्स में कंटेंट कॉपी-पेस्ट करते ही यह एनालाइज कर लेते हैं कि वह ह्यूमन-जेनरेटेड है या AI-जेनरेटेड। खासकर हायरिंग, असाइनमेंट जांच और पब्लिशिंग के लिए ये टूल्स बेहद उपयोगी हैं।

AI की गलती: फैक्ट्स की गड़बड़ी
ChatGPT के निर्माता सैम ऑल्टमैन भी स्वीकार कर चुके हैं कि AI कभी-कभी तथ्यों को “हैलुसिनेट” करता है — यानी गलत जानकारी गढ़ सकता है या गलत संदर्भ दे सकता है।
इसलिए, अगर कंटेंट में किसी रिसर्च, रिपोर्ट या वेबसाइट का जिक्र हो, तो उसे इंटरनेट पर क्रॉस-चेक करना बेहद जरूरी है।

प्लेजरिज्म चेक भी जरूरी
भले ही AI कंटेंट मूल रूप से नया लगे, लेकिन इसमें इंटरनेट पर पहले से मौजूद कुछ लाइनें या पैराग्राफ भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए प्लेजरिज्म चेक करना जरूरी है। इसके लिए आप इन टूल्स का उपयोग कर सकते हैं:
– Grammarly Plagiarism Checker
– Quetext
– Turnitin

प्रोफेशनल काम में जरूरी है ऑथेंटिक कंटेंट
AI टूल्स आज के दौर में बेहद सहायक हैं, लेकिन शिक्षा, रिसर्च और प्रोफेशनल कामों में ओरिजनैलिटी और विश्वसनीयता सबसे अहम होती है।
अगर आपको किसी कंटेंट पर शक हो कि वो AI से बना है, तो ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करके उसकी सच्चाई जानना न केवल आसान है, बल्कि जरूरी भी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed