Edinbox Hindi

B.Des कोर्स के साथ बढ़ायें डिजाइन के रचनात्मक करियर की ओर पहला कदम

बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) एक चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो छात्रों को रचनात्मक सोच, इनोवेशन और तकनीकी डिज़ाइन स्किल्स से लैस करता है। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है जो फैशन डिज़ाइन, ग्राफिक डिज़ाइन, प्रोडक्ट डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन या एनीमेशन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं।

इस कोर्स के दौरान छात्रों को डिजाइन सिद्धांत, स्केचिंग, विजुअल आर्ट्स, डिजिटल टूल्स और सॉफ्टवेयर, प्रोजेक्ट वर्क और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे एक सक्षम और पेशेवर डिज़ाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकें।

कोर्स की अवधि: कितना समय लगता है?
B.Des कोर्स की अवधि 4 वर्ष होती है। हर वर्ष छात्रों को अलग-अलग विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है, जैसे:
– फाउंडेशन इन आर्ट एंड डिजाइन
– ड्राइंग और स्केचिंग
– डिजाइन थ्योरी
– कंप्यूटर-आधारित डिजाइन
– इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप

पात्रता (Eligibility): कौन कर सकता है आवेदन?
B.Des प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवश्यक शर्तें:
– अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड (CBSE, ICSE या राज्य बोर्ड) से 12वीं पास की हो
– कोई भी स्ट्रीम (Science, Arts, Commerce) मान्य है
– कई संस्थानों में कम से कम 50% अंक अनिवार्य होते हैं
– टॉप कॉलेजों जैसे NID, NIFT, IIT आदि में प्रवेश के लिए अलग प्रवेश परीक्षा (जैसे NID DAT, UCEED, NIFT Entrance) देनी होती है

बी.डिजाइन के बाद करियर और सैलरी
B.Des डिग्री प्राप्त करने के बाद करियर की शुरुआत आप इन भूमिकाओं में कर सकते हैं:
– फैशन डिज़ाइनर
– ग्राफिक डिज़ाइनर
– UI/UX डिज़ाइनर
– प्रोडक्ट डिज़ाइनर
– एनीमेशन आर्टिस्ट
– इंटीरियर डिजाइनर

प्रारंभिक सैलरी: ₹3 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष (₹25,000 – ₹50,000 प्रति माह)
अनुभव के साथ: ₹6 लाख से ₹10 लाख या इससे अधिक, खासकर UI/UX और प्रोडक्ट डिजाइन जैसे हाई-डिमांड क्षेत्रों में।
– टॉप कॉलेजों से पढ़े छात्रों को शुरुआत से ही बेहतर पैकेज मिलने की संभावना होती है।

पढ़ाने का शौक है?
यदि आपको शिक्षा में रुचि है, तो आप मास्टर्स या M.Des करने के बाद किसी डिजाइन संस्थान में शिक्षक या फैकल्टी के रूप में करियर बना सकते हैं।

B.Des न सिर्फ एक डिग्री है, बल्कि रचनात्मकता को करियर में बदलने का अवसर भी है। यह कोर्स उन युवाओं के लिए आदर्श है जो कला, नवाचार और डिज़ाइन में भविष्य देखना चाहते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed