
यह सवाल हर स्टूडेंट के दिमाग में आता है। मेडिकल या इंजीनियरिंग? सरकारी नौकरी की तैयारी या कोई प्रोफेशनल कोर्स? इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले कोर्स, जिनकी डिग्री मिलते ही करियर की गारंटी लगभग तय मानी जाती है। आइए जानते हैं वो कौन से कोर्स हैं जो आपकी जिंदगी को नई दिशा दे सकते हैं—
1. डाटा साइंस (Data Science)
आज के डिजिटल दौर में हर कंपनी डेटा के सहारे बड़े फैसले ले रही है। यही वजह है कि डाटा साइंटिस्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आपको Python, R, SQL, Machine Learning जैसे टूल्स की समझ होनी चाहिए।
कोर्स: B.Sc/M.Sc in Data Science, Certificate Programs
सैलरी: शुरुआती स्तर पर ₹6–10 लाख प्रति वर्ष तक
2. साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)
हर डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा के लिए साइबर एक्सपर्ट की ज़रूरत होती है।
सरकारी हो या प्राइवेट सेक्टर — सभी जगह साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की मांग है।
कोर्स: B.Tech/M.Tech in Cyber Security, Ethical Hacking Certifications
सैलरी: ₹8–15 लाख तक भी मिल सकती है
3. MBA (Master of Business Administration)
अगर आप लीडरशिप और मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं, तो MBA आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह कोर्स बिजनेस, मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर जैसे कई क्षेत्रों में स्किल देता है।
कोर्स: MBA (Marketing, Finance, HR, Business Analytics आदि)
सैलरी: ₹6–25 लाख (कॉलेज और स्पेशलाइजेशन पर निर्भर)
4. CA (Chartered Accountancy)
कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित और डिमांडिंग कोर्स में से एक है चार्टर्ड अकाउंटेंसी। हालांकि इसका एग्जाम कठिन होता है, लेकिन पास होने के बाद शानदार करियर इंतजार करता है।
कोर्स: Foundation → Intermediate → Final (ICAI द्वारा संचालित)
सैलरी: ₹8–30 लाख तक या उससे अधिक
5. डेटा एनालिसिस (Data Analysis)
डेटा एनालिस्ट का काम होता है आंकड़ों से अर्थ निकालना, ट्रेंड समझना और बिजनेस डिसीजन में मदद करना। यह फील्ड तेजी से ग्रो कर रही है और हर इंडस्ट्री को डेटा प्रोफेशनल्स की ज़रूरत है।
कोर्स: Certificate in Data Analytics, BBA/B.Sc/MBA with Analytics Specialization
सैलरी: ₹5–12 लाख तक
इन कोर्सों को किया, तो करियर की गारंटी पक्की
अगर आपने इनमें से किसी एक कोर्स में महारत हासिल कर ली, तो समझ लीजिए नौकरी की टेंशन खत्म। चाहे मल्टीनेशनल कंपनी हो या स्टार्टअप, आपकी स्किल्स की हर जगह डिमांड है।
तो अब सोचिए मत — अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कोर्स चुनिए और लाइफ सेट कीजिए!




Add comment