
एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Extramarks Education ने अपना नया AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म Extra Intelligence लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अत्याधुनिक AI सिस्टम शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।
यह नया AI Suit खासतौर पर स्कूलों में पढ़ाने, छात्रों के मूल्यांकन (Evaluation) और उनकी पढ़ाई में सहायक बनने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने बताया कि Extra Intelligence केवल डिजिटल एजुकेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट, जिम्मेदार और विशिष्ट लर्निंग सिस्टम है।
टीचर्स के लिए Teacher Assistant फीचर
Teacher Assistant के जरिए शिक्षक अपने पढ़ाने के तरीकों के अनुसार डिजिटल लेसन को पूरी तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं। वे इसमें रियल-लाइफ उदाहरण, एनिमेशन और इंटरऐक्टिव कंटेंट जोड़ सकते हैं। साथ ही, शिक्षक इस टूल से तुरंत ग्रुप एक्टिविटीज भी बना सकते हैं।
AI आधारित असेसमेंट टूल्स
इस सिस्टम के माध्यम से शिक्षक पारंपरिक पेन-पेपर टेस्ट ले सकते हैं, जिसकी जांच अब AI द्वारा अपने आप की जा सकेगी। इससे मूल्यांकन की प्रक्रिया न केवल तेज़ होगी बल्कि अधिक सटीक भी होगी।
लाइव क्लासेस में इंटरेक्शन ट्रैकिंग
Extra Intelligence अब रियल-टाइम इंटरेक्शन ट्रैकिंग भी उपलब्ध कराता है। यह ट्रैक करता है कि कौन-से छात्र कितना भाग ले रहे हैं, कितने एक्टिव हैं और किस प्रकार के सवाल पूछ रहे हैं। इससे शिक्षकों को यह समझने में मदद मिलती है कि उन्हें अपनी पढ़ाने की शैली में कब और कैसे बदलाव करने की जरूरत है।
AI Co-Pilot की सुविधा
इस सिस्टम में 24×7 उपलब्ध रहने वाला एक AI Co-Pilot भी शामिल है। यह असिस्टेंट छात्रों को घर पर पढ़ाई में मदद करता है। किसी भी विषय में परेशानी होने पर छात्र AI से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। AI उन्हें स्टेप-बाय-स्टेप समाधान देता है, जिससे उनकी समझ और समस्या सुलझाने की क्षमता बेहतर होती है।
Extramarks का Extra Intelligence एक क्रांतिकारी AI सिस्टम है जो शिक्षण और अधिगम (Learning) दोनों में व्यापक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। यह तकनीक शिक्षक और छात्रों दोनों के लिए शिक्षा को अधिक प्रभावी, व्यक्तिगत और स्मार्ट बनाने का प्रयास है।




Add comment