
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है और हेल्थकेयर भी इससे अछूता नहीं है। जहां एक ओर यह चर्चा तेज है कि आने वाले समय में AI नौकरियों पर बड़ा असर डालेगा, वहीं गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबिस ने मेडिकल क्षेत्र में AI की भूमिका पर दिलचस्प बयान दिया है।
डॉक्टरों की जगह ले सकता है, लेकिन नर्सों की नहीं
डेमिस हसाबिस के मुताबिक, AI भविष्य में डॉक्टर्स के कई काम संभाल सकता है—जैसे MRI और CT स्कैन जैसे जटिल कार्यों को तेज़ और सटीक तरीके से करना। लेकिन नर्सों की जगह लेना AI के लिए बेहद कठिन है। उनका कहना है, “AI किसी का हाथ थामकर सहारा नहीं दे सकता।”
क्यों नर्सों का काम अनोखा है
नर्सिंग केवल दवाई देने या मरीज पर निगरानी रखने तक सीमित नहीं है—ये तो AI भी कर सकता है। असली अंतर नर्सों की गर्मजोशी, करुणा और संवेदनशील पलों में जुड़ने की क्षमता में है। नर्सें मरीज को भावनात्मक सहारा देती हैं, ज़रूरत के समय दिलासा और मानवीय जुड़ाव प्रदान करती हैं, जो अक्सर उपचार प्रक्रिया को तेज़ कर देता है।
AI की असली ताकत
मेडिकल क्षेत्र में AI का सबसे बड़ा योगदान इसके तेज़ और गहन विश्लेषण की क्षमता है। मरीज के मेडिकल इतिहास, रिपोर्ट्स और लक्षणों के आधार पर यह पैटर्न पहचान सकता है, जिससे समय पर सही इलाज संभव हो पाता है। इससे न केवल हेल्थकेयर सिस्टम की दक्षता बढ़ेगी बल्कि मेडिकल स्टाफ का कार्यभार भी कम होगा।




Add comment