Edinbox Hindi

JNU के टॉप बैचलर प्रोग्राम: स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और करियर की नई राह

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) देशभर में पढ़ाई और करियर के बेहतरीन अवसरों के लिए जानी जाती है। यहां मिलने वाले बैचलर कोर्स न सिर्फ मजबूत शिक्षा देते हैं बल्कि स्टूडेंट्स को सुनहरा भविष्य बनाने का मौका भी प्रदान करते हैं। एडमिशन CUET स्कोर से होता है और 2025 में भी यही प्रक्रिया लागू है।

JNU के प्रमुख बैचलर कोर्स

B.Tech in Computer Science
यह JNU का नया और लोकप्रिय कोर्स है, जो IT और सॉफ्टवेयर सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए आदर्श है। शुरुआती पैकेज 8 से 15 लाख रुपये सालाना तक मिल सकता है। टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले छात्रों के लिए यह कोर्स बेहतरीन विकल्प है।

BA (Hons) in Arabic
अरबी भाषा और मिडिल ईस्ट की संस्कृति की पढ़ाई कराता है। इसके बाद ट्रांसलेशन, डिप्लोमेसी और इंटरनेशनल बिजनेस में अच्छे मौके मिलते हैं। सैलरी 5 से 10 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है।

BA (Hons) in Japanese
जापानी भाषा और संस्कृति सीखने का अवसर देता है। जापानी कंपनियों में जॉब या ट्रांसलेशन के क्षेत्र में शानदार करियर बनाया जा सकता है। शुरुआती सैलरी 6 से 12 लाख रुपये सालाना तक जाती है।

BA (Hons) in Pashto
पाश्तो भाषा और अफगान संस्कृति पर आधारित यह कोर्स रिसर्च और इंटरनेशनल रिलेशंस के लिए खास है। करियर बनाने पर 5 से 8 लाख रुपये सालाना तक पैकेज मिल सकता है।

BA (Hons) in Persian
ईरानी संस्कृति और परसियन भाषा सिखाने वाला यह कोर्स ट्रांसलेशन और टीचिंग में बेहतर जॉब के अवसर देता है। सैलरी 5 से 10 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है।

BA (Hons) in German
जर्मन भाषा और यूरोप की पढ़ाई से जुड़ा यह कोर्स जर्मन कंपनियों और टीचिंग क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देता है। शुरुआती पैकेज 6 से 12 लाख रुपये सालाना तक मिल सकता है।

BA (Hons) in Russian
रशियन भाषा और साहित्य की पढ़ाई से इंटरनेशनल रिलेशंस और ट्रांसलेशन में करियर के दरवाजे खुलते हैं। पैकेज 5 से 10 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकता है।

BA (Hons) in Spanish
स्पैनिश भाषा और लैटिन अमेरिका की संस्कृति की पढ़ाई कराता है। इसके बाद इंटरनेशनल बिजनेस और टीचिंग में अच्छे मौके मिलते हैं। शुरुआती सैलरी 6 से 12 लाख रुपये सालाना तक है।

क्यों चुनें JNU?
इन कोर्सेज से न केवल आपकी भाषा और प्रोफेशनल स्किल्स बढ़ेंगी, बल्कि हायर स्टडीज और इंटरनेशनल जॉब्स के भी कई रास्ते खुलेंगे। CUET स्कोर के जरिए JNU में एडमिशन लेकर 5 से 15 लाख रुपये सालाना तक के पैकेज हासिल किए जा सकते हैं। यह कोर्स आपके करियर और जिंदगी दोनों को नई दिशा देंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed