
सोचिए, सुबह अलार्म बजे और ऑफिस भागने की बजाय आप बिस्तर में ही लेटे रहें। न लैपटॉप खोलने की चिंता, न मीटिंग का दबाव और न ही बॉस की डांट का डर। बस आराम से सोते रहिए और महीने के आखिर में खाते में मोटी तनख्वाह आ जाए। सुनने में सपना लगता है, लेकिन यह अब हकीकत है।
देश की जानी-मानी फर्नीचर और गद्दा निर्माता कंपनी Wakefit ने एक अनोखी इंटर्नशिप शुरू की है, जिसमें आपका काम सिर्फ सोना होगा।
क्या है ये ‘स्लीप इंटर्नशिप’?
हम सभी जानते हैं कि रोज़ाना 8-9 घंटे ऑफिस में बैठे-बैठे नींद आने लगती है, पर मजबूरी में काम करना पड़ता है। लेकिन अगर वही नींद आपकी नौकरी बन जाए तो? Wakefit ने अपनी ‘Sleep Internship’ का 5वां सीजन लॉन्च किया है।
इसमें चुने गए इंटर्न्स को रोजाना 9 घंटे कंपनी के नए गद्दों पर सोना होगा और सोते समय उनका अनुभव कंपनी को बताना होगा। यानी आपकी नींद से कंपनी को फायदा और आपको शानदार कमाई।
कितनी होगी कमाई?
कंपनी के अनुसार, चुने गए इंटर्न्स को 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा। जितना बेहतर आप सोएंगे, उतनी ही आपकी कमाई बढ़ेगी। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले के चार सीजन में भी लोग मोटी रकम कमा चुके हैं। उदाहरण के लिए, पुणे की पूजा माधव वाव्हल ने पिछले सीजन में 9.1 लाख रुपये कमाए थे।
कौन कर सकता है अप्लाई?
अगर आपको लगता है कि सोने में आप माहिर हैं, तो यह मौका आपके लिए है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।
– इंटरनेट पर Wakefit Sleep Internship सर्च करें।
– पहले लिंक पर क्लिक करके Apply Now ऑप्शन चुनें।
– फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है—फॉर्म में आपसे पूछा जाएगा कि आपको ही इस रोल के लिए क्यों चुना जाए? यानी आपको बताना होगा कि आप सबसे अच्छे ‘स्लीपर’ क्यों हैं। अगर आपका जवाब कंपनी की सोच से मेल खाता है, तो आपके चुने जाने की संभावना और बढ़ जाएगी।
क्या आप तैयार हैं नींद को अपना करियर बनाने के लिए?




Add comment