
सुबह हो या शाम, चाय हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। दोस्तों से मिलने का बहाना हो, पड़ोसियों से गपशप या ऑफिस की मीटिंग—हर जगह चाय मौजूद रहती है। यहां तक कि आजकल चाय पार्टी भी खासा ट्रेंड में है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर चाय आपका शौक है तो इसे करियर का रूप क्यों न दिया जाए? जी हां, भारत में टी मैनेजमेंट और चाय से जुड़े खास कोर्स उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Post Graduate Diploma in Management (Agribusiness and Plantation Management) – PGDM-ABPM
यह कोर्स चाय उद्योग और एग्रीबिजनेस सेक्टर में शानदार अवसर देता है। इसमें कृषि और प्रबंधन (Agriculture + Management) का बेहतरीन मिश्रण होता है।
कहां से करें कोर्स?
यह कोर्स Indian Institute of Plantation Management (IIPM), बेंगलुरु से कराया जाता है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट है – iipmb.edu.in
MBA in Tea Management: कोर्स की विशेषताएं
– यह दो वर्षीय फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा है।
– इसमें एग्रीबिजनेस, प्लांटेशन, टी मैनेजमेंट और एग्रो-प्रोडक्ट्स पर फोकस किया जाता है।
– छात्रों को टी टेस्टिंग (Tea Tasting), प्रोडक्शन, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की ट्रेनिंग दी जाती है।
पात्रता (Eligibility)
– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (न्यूनतम 50% अंक) आवश्यक है।
– एडमिशन CAT, MAT, ATMA, CMAT, XAT या IIPM के स्कोर के आधार पर होता है।
करियर ऑप्शन्स (Career Options)
इस कोर्स के बाद छात्र निम्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं—
– चाय कंपनियां
– टी ऑक्शन ऑफिसर
– एग्रीबिजनेस फर्म्स
– टी एस्टेट मैनेजर
– एक्सपोर्ट कंपनियां
– FMCG सेक्टर
– प्लांटेशन सुपरवाइजर
सैलरी
शुरुआती पैकेज लगभग ₹4 से ₹6 लाख प्रतिवर्ष हो सकता है। अनुभव और समय के साथ इसमें और बढ़ोतरी होती है।




Add comment