
आज के समय में लोग पारंपरिक नौकरियों से हटकर नए और अनोखे करियर की तलाश में रहते हैं। अब सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी नौकरी ही विकल्प नहीं रहे, बल्कि ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनके बारे में लोग कम जानते हैं, लेकिन उनमें बेहतरीन कमाई की संभावना होती है। ऐसा ही एक करियर है हीरा जांचने का काम, जिसे डायमंड ग्रेडिंग कहा जाता है।
सुनने में यह काम आसान लगता है, लेकिन वास्तव में यह बेहद बारीकियों से जुड़ा हुआ है और इसके लिए विशेष ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है। अक्सर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि इस क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कौन-सा कोर्स करना जरूरी है और इसके बाद नौकरी में कितनी कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
हीरा चेक करने के लिए कौन-सा कोर्स करें?
हीरे की पहचान और उसकी गुणवत्ता की जांच एक बेहद सटीक प्रक्रिया है। इसके लिए जेमोलॉजी और डायमंड ग्रेडिंग से जुड़े कोर्स किए जाते हैं। भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान ये कोर्स करवाते हैं, जैसे:
– जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (GII)
– इंडियन डायमंड इंस्टीट्यूट (IDI)
– इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI)
इन कोर्स की अवधि 3 महीने से 1 साल तक हो सकती है। इसमें सिखाया जाता है कि असली और नकली हीरे में फर्क कैसे करें, तथा हीरे के कलर, कट, क्लैरिटी और कैरेट वैल्यू (4Cs) की पहचान कैसे की जाती है। कोर्स पूरा करने के बाद आप डायमंड ग्रेडर या डायमंड क्वालिटी एनालिस्ट के रूप में ज्वेलरी कंपनियों और एक्सपोर्ट हाउस में काम कर सकते हैं।
हीरा चेक करने वालों की सैलरी
इस क्षेत्र में सैलरी आपके कौशल और अनुभव पर निर्भर करती है। शुरुआत में हर महीने 15,000 से 25,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती है और कुछ सालों बाद आप 50,000 रुपये या उससे ज्यादा तक कमा सकते हैं।
बड़ी ज्वेलरी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैकेज और भी आकर्षक होता है। विदेशों में नौकरी मिलने पर सैलरी लाखों रुपये तक पहुंच सकती है।
क्यों है यह करियर खास?
डायमंड इंडस्ट्री में फिलहाल प्रतियोगिता ज्यादा नहीं है। अगर आपको बारीकियों पर ध्यान देने और ज्वेलरी सेक्टर में रुचि है, तो यह क्षेत्र आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है।




Add comment