Edinbox Hindi

एस्ट्रोफिजिक्स : तारों के पार करियर की उड़ान

क्या आपने कभी सोचा है कि ब्लैक होल सिर्फ फिल्मों की कहानी नहीं बल्कि हकीकत हैं? क्या आप भी ब्रह्मांड के रहस्यों में झांकने और तारों से बातें करने का सपना देखते हैं? अगर हाँ, तो एस्ट्रोफिजिक्स आपके लिए अगला लेवल का करियर विकल्प है। यह सिर्फ ग्रह और सितारों का अध्ययन नहीं है, बल्कि पूरे यूनिवर्स की गुप्त कहानियों को समझने का मौका देता है।

एस्ट्रोफिजिक्स कोर्स क्यों?
एस्ट्रोफिजिक्स में दूरबीन, उपग्रह और गणित का खास इस्तेमाल होता है। हबल और जेम्स वेब जैसी टेलिस्कोप हमें ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें भेज रही हैं, जिनसे वैज्ञानिक नई-नई खोजें कर रहे हैं।
इस कोर्स की खासियत यह है कि यह न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाता है, बल्कि आपकी कल्पना को भी नए आयाम देता है—जहाँ सोच की कोई सीमा नहीं होती और सपनों का आसमान और भी बड़ा नजर आता है।

योग्यता (Eligibility)
– 12वीं कक्षा साइंस (PCM: फिज़िक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से पास होना जरूरी।
– न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य।

एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exams)
एस्ट्रोफिजिक्स में दाखिले के लिए मुख्य परीक्षाएँ:
IISER Aptitude Test (IAT) – Indian Institutes of Science Education and Research
NEST – National Entrance Screening Test
JEE Advanced – Joint Entrance Examination Advanced
CUET-UG – Common University Entrance Test (Undergraduate)

टॉप कॉलेज (Astrophysics Top Colleges in India)
– भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु
– टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR), मुंबई
– भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु
– IUCAA (Inter-University Centre for Astronomy & Astrophysics), पुणे
– ARIES (Aryabhatta Research Institute of Observational Sciences), नैनीताल
– रमन अनुसंधान संस्थान (RRI), बेंगलुरु
– NISER (National Institute of Science Education & Research), भुवनेश्वर
– उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
– PRL (Physical Research Laboratory), अहमदाबाद
– HRI (Harish-Chandra Research Institute), प्रयागराज

करियर विकल्प (Career Options after Astrophysics)
इस कोर्स के बाद करियर के कई रास्ते खुलते हैं:
– रिसर्च साइंटिस्ट (Research Scientist)
– स्पेस साइंटिस्ट (Space Scientist)
– डेटा एनालिस्ट (Data Analyst)
– कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग और सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट
– साइंस राइटर / जर्नलिस्ट
– टेलीकम्युनिकेशन और एयरोस्पेस इंडस्ट्री

सैलरी (Salary Scope)
फ्रेशर्स के लिए सालाना पैकेज: ₹4-6 लाख
अनुभव के साथ: ₹8-15 लाख सालाना
प्राइवेट सेक्टर और विदेशी अवसरों में इससे कहीं अधिक आय संभव।

अगर आप ब्रह्मांड की अनसुनी कहानियों को जानना चाहते हैं और विज्ञान को नई ऊँचाइयों तक ले जाना चाहते हैं, तो एस्ट्रोफिजिक्स आपके लिए बेस्ट करियर चॉइस साबित हो सकता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed