
जब भी इंजीनियरिंग में करियर बनाने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले B.Tech (High Salary Engineering Course) का नाम आता है। हालांकि यह कोर्स समय और पैसों की दृष्टि से थोड़ा महंगा होता है। ऐसे में कई स्टूडेंट्स 12वीं के बाद ऐसे विकल्प तलाशते हैं, जिनसे उन्हें कम खर्च और कम समय में बेहतर करियर अवसर मिल सकें। यहां हम आपको ऐसे ही 5 इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने के बाद लाखों की सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है।
1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
12वीं के बाद आप डिप्लोमा इंजीनियरिंग चुन सकते हैं। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच उपलब्ध होती हैं। डिप्लोमा पूरा करने के बाद आपके पास नौकरी और आगे पढ़ाई दोनों के अच्छे विकल्प रहते हैं।
2. बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग
अगर आपकी रुचि मेडिकल, फार्मा, कृषि और पर्यावरण सेक्टर में है, तो बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इस कोर्स के बाद आप बायो इंजीनियर, रिसर्च एसोसिएट या फार्मा कंपनियों में टेक्निकल ऑफिसर जैसी नौकरियां हासिल कर सकते हैं।
3. बीएससी कंप्यूटर साइंस
आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर साइंस की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस कोर्स में आपको प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। इसके बाद आप आईटी सेक्टर में शानदार करियर बना सकते हैं।
4. आईटीआई (ITI) कोर्स
अगर आप जल्दी से जॉब पाना चाहते हैं तो आईटीआई एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आप वेल्डिंग, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबरिंग जैसे ट्रेड चुन सकते हैं। इसके बाद आपके लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी रोजगार के अवसर खुल जाते हैं।
5. आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग (B.Arch)
अगर आपका इंटरेस्ट बिल्डिंग डिजाइन, शहरी योजना और वास्तुकला तकनीक में है, तो आप B.Arch कोर्स कर सकते हैं। यह B.Tech से अलग है और आपको एक क्रिएटिव करियर की ओर ले जाता है।
इन कोर्सेज़ की खासियत यह है कि ये न केवल अच्छे रोजगार के अवसर देते हैं, बल्कि आपको तेजी से एक मजबूत करियर बनाने में भी मदद करते हैं।




Add comment