
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन स्मार्ट टेक्नोलॉजीज़ एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: ट्रांसफॉर्मिंग इंजीनियरिंग एंड साइंसेज़ इन द एआई एरा (ICSTAIES-2026) का आयोजन जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम (दिल्ली-एनसीआर) में होने जा रहा है। यह सम्मेलन कंप्यूटर साइंस (CS), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संबंधित क्षेत्रों के छात्रों, शोधकर्ताओं और प्रोफेशनलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इसमें भारत और दुनिया भर से शीर्ष शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।
कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य
ICSTAIES 2026 का फोकस एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट टेक्नोलॉजीज़ और इंजीनियरिंग व एप्लाइड साइंसेज़ में इनके उपयोग पर रहेगा। इसका लक्ष्य अत्याधुनिक शोध और वास्तविक उपयोग के बीच की दूरी को कम करना तथा इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग को बढ़ावा देना है।
कॉनफ़्रेंस की चार प्रमुख थीम्स
- नेक्स्ट-जन कंप्यूटिंग
– एआई इनोवेशन
– IoT
– बिग डेटा
– साइबर सिक्योरिटी
– रोबोटिक्स
– हेल्थकेयर एआई आदि
- एआई आधारित कंप्यूटिंग और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स
– एम्बेडेड सिस्टम
– VLSI
– कम्युनिकेशन नेटवर्क्स
– नवीकरणीय ऊर्जा
- स्मार्ट सिस्टम्स
– सतत इंजीनियरिंग
– स्मार्ट सिटीज़
– ऑटोमेशन
– एयरोस्पेस डिजाइन
– ऑटोनॉमस सिस्टम्स
- साइंटिफिक इनोवेशंस
– भौतिकी, रसायन विज्ञान
– पृथ्वी विज्ञान
– जैविक और चिकित्सा विज्ञान
– स्पेस साइंस में एआई का उपयोग
रिसर्च पेपर्स की समीक्षा और दिशानिर्देश
ICSTAIES 2026 में भेजे गए शोध-पत्रों की डबल-ब्लाइंड पीयर रिव्यू प्रक्रिया से समीक्षा होगी, ताकि शोध की गुणवत्ता और मौलिकता सुनिश्चित हो सके। किसी भी प्रकार की AI जनरेटेड सामग्री प्रतिबंधित है। प्लेज़रिज़्म के नियम सख्ती से लागू होंगे।
छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बड़ा अवसर
यह वार्षिक सम्मेलन CS और AI क्षेत्र के विद्यार्थियों व प्रोफेशनलों को नवीनतम शोध साझा करने, उद्योग विशेषज्ञों के विचार सुनने, और अपने साथियों व अन्य पेशेवरों से जुड़ने का अनूठा मौका प्रदान करता है।
पेपर सबमिशन
शोध-पत्र निर्धारित फॉर्मेट और दिशानिर्देशों के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे।विस्तृत जानकारी जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी की आधिकारिक कॉन्फ्रेंस वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ICSTAIES 2026 एआई और स्मार्ट टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों व नई पीढ़ी के शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव बनने जा रहा है। यह सम्मेलन आने वाले समय में इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक खोजों की दिशा तय करने वाली तकनीकों को समझने का बेहतरीन मंच सिद्ध होगा।
विस्तृत जानकारी और पेपर सबमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:




Add comment