Edinbox Hindi
The term "Allied and Healthcare" will be used instead of "Paramedical," the Central Government has issued an order

एआई और मशीन लर्निंग की बढ़ती मांग: करियर बनाने वालों के लिए टॉप 5 कोर्स

Growing Demand for AI and Machine Learning: Top 5 Courses for Career Builders

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) सबसे तेजी से बढ़ते हुए तकनीकी क्षेत्र हैं। अगर आप भी इन स्किल्स को सीखकर भविष्य की हाई-डिमांड टेक नौकरियों के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है।

दुनियाभर में AI विशेषज्ञों की जरूरत तेजी से बढ़ रही है—चाहे बात डेटा साइंस, रोबोटिक्स, हेल्थकेयर, फाइनेंस या ऑटोमेशन की हो। हर सेक्टर में AI-स्किल्ड प्रोफेशनल्स की भारी मांग है।

यहां जानिए AI और ML सीखने के 5 बेहतरीन और भरोसेमंद कोर्स, जिनसे आप अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं।

1. Machine Learning by Andrew Ng (Coursera)

AI दुनिया में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा सुझाए जाने वाले कोर्स में से एक। Dr. Andrew Ng मशीन लर्निंग, मॉडल ट्रेनिंग, रिग्रेशन, क्लासिफिकेशन, डेटा प्रोसेसिंग जैसी बेसिक–टू–इंटरमीडिएट स्किल्स सिखाते हैं। अगर आप बिलकुल शुरुआत कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन कोर्स माना जाता है।

2. Deep Learning Specialization (DeepLearning.AI – Coursera)

यह कोर्स डीप लर्निंग में एडवांस लेवल की ट्रेनिंग देता है। Neural Networks, CNN, RNN, NLP, Computer Vision इसमें शामिल हैं। साथ ही इस कोर्स में कई प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। AI डेवलपर बनने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है। इस कोर्स के बाद कमाई के मौके काफी बढ़ जाते हैं।

3. AI for Everyone (Coursera)

टेक बैकग्राउंड न होने पर भी AI सीखना चाहते हैं? तो यह कोर्स आपके लिए है। इसमें AI के बिज़नेस एप्लिकेशन, एथिक्स और रिसर्च के भविष्य की दिशा पर फोकस किया जाता है। किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करने के बाद यह कोर्स करके आप अच्छी कमाई वाले रोल पा सकते हैं।

4. Google AI & ML Crash Course (Google)

यह गूगल का फ्री कोर्स है, जिसमें आप TensorFlow के साथ रियल-टाइम ML एप्लिकेशन बनाना सीखते हैं। इसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। शुरुआती से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक सभी के लिए यह उपयोगी है। इस कोर्स के बाद AI/ML जॉब रोल्स में अवसर काफी बढ़ जाते हैं।

5. Generative AI with Large Language Models (AWS + DeepLearning.AI)

अगर आप ChatGPT जैसे Large Language Models का काम समझना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए बिल्कुल सही है। कोर्स में Prompt Engineering, Model Building, Fine-Tuning- इन सब की गहराई से ट्रेनिंग दी जाती है। Generative AI की तेजी से बढ़ती डिमांड के चलते इस कोर्स के बाद हाई-पेइंग जॉब रोल्स मिलना आसान हो जाता है।

अगर आप टेक के भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इन कोर्सेज से शुरुआत करें। आज सीखी गई AI और ML स्किल्स आने वाले सालों में आपके लिए लाखों कमाने का मौका बन सकती हैं।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed