
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने युवा प्रतिभाओं को शोध और राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजनाओं पर काम करने का बड़ा अवसर दिया है। DRDO की Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), चंडीगढ़ ने Paid Internship 2025 की घोषणा की है। इसमें देशभर के इंजीनियरिंग और साइंस के UG और PG छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तय की गई है। चयनित छात्रों को रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों और जियोस्पेशियल रिसर्च से जुड़ने का मौका मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इंटर्नशिप के लिए पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria):
– किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से Engineering या Science में UG या PG पढ़ाई कर रहा हो
– उम्र सीमा: 28 वर्ष से कम
– न्यूनतम अंक: 75% मार्क्स या 7.5 CGPA
– कॉलेज/विश्वविद्यालय AICTE या UGC मान्यता प्राप्त होना चाहिए
किन विषयों में इंटर्नशिप उपलब्ध?
अंडरग्रेजुएट (UG) इंटर्नशिप
– Computer Science & Engineering
– Civil Engineering
पोस्टग्रेजुएट (PG) इंटर्नशिप
– Remote Sensing
– Geoinformatics
ये विषय DRDO की जियो-इन्फॉर्मेशन और रणनीतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर रिसर्च परियोजनाओं से सीधे जुड़े हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
– पिछले सेमेस्टर्स की अकादमिक परफॉर्मेंस
– ऑनलाइन/टेलीफोनिक इंटरव्यू
– डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
स्टाइपेंड और अवधि
इंटर्नशिप अवधि: 6 महीने
हर महीने कम से कम 15 कार्यदिवस उपस्थित रहना अनिवार्य
भुगतान: दो किस्तों में
पहली किस्त — 3 महीने पूरे होने पर
दूसरी किस्त — इंटर्नशिप समाप्ति के बाद
अभी DRDO द्वारा स्टाइपेंड राशि सार्वजनिक नहीं की गई है।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन Speed Post से भेजने होंगे:
पता-
Director
Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE)
Defence R&D Organisation
Sector-37A, Chandigarh – 160036
Kind Attention: HRD Division
क्यों है यह इंटर्नशिप खास?
– भारत की रक्षा तकनीक विकास में योगदान का मौका
– हाई-टेक लैब्स और अनुभवी वैज्ञानिकों के साथ कार्य अनुभव
– करियर में DRDO, ISRO और अन्य Defence R&D संस्थानों में अवसर बढ़ेंगे




Add comment