
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (Consortium of National Law Universities) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2026 परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया गया था। यह परीक्षा देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए कुल 126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) और अन्य प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।
कितने उम्मीदवारों ने CLAT 2026 परीक्षा दी?
कंसोर्टियम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, CLAT 2026 के लिए करीब 92,000 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 75,009 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 17,335 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
रिजल्ट तैयार होने की प्रक्रिया
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के बाद 14 और 15 दिसंबर 2025 को प्राप्त अंकों की गणना और सत्यापन किया गया। इसके बाद तैयार किए गए परिणाम को 16 दिसंबर 2025 को CNLUs की गवर्निंग बॉडी के सामने मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया। स्वीकृति मिलने के बाद रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन
CLAT 2026 की यूजी परीक्षा में कुल पांच सेक्शन शामिल थे, जिनमें 120 प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि, एक प्रश्न को बाद में हटाए जाने के कारण अंतिम मूल्यांकन 119 अंकों के आधार पर किया गया।
पीजी परीक्षा में भी 120 प्रश्न थे। अंतिम आंसर की में कुछ छोटे संशोधन किए गए और पीजी परीक्षा का मूल्यांकन भी 119 अंकों के आधार पर किया गया।
सबसे अधिक अंक कितने रहे?
CLAT 2026 में यूजी कैटेगरी का उच्चतम स्कोर 112.75 अंक रहा, जबकि पीजी कैटेगरी में टॉप स्कोर 104.25 अंक दर्ज किया गया।
उपस्थिति और जेंडर से जुड़ा डेटा
कंसोर्टियम की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार परीक्षा में लगभग 96 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो उम्मीदवारों की मजबूत भागीदारी को दर्शाती है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में करीब 57 प्रतिशत महिलाएं और 43 प्रतिशत पुरुष उम्मीदवार थे।
इसके अलावा, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी CLAT 2026 परीक्षा में भाग लिया। आधिकारिक रिपोर्ट में जेंडर और परीक्षा शहर के अनुसार प्रदर्शन का विवरण भी साझा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से आए उम्मीदवारों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा।
CLAT 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
-सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध CLAT 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
-स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।




Add comment