Edinbox Hindi
UP Police Recruitment to Begin Soon for 25,000 Posts, Notification to Be Released in December

Google Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए रिसर्च का बड़ा मौका, आवेदन शुरू

Google Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए रिसर्च का बड़ा मौका, आवेदन शुरू

इंजीनियरिंग और साइंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए गूगल ने एक बड़ा अवसर खोल दिया है। Google Research Internship और Apprenticeship Program 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को गूगल के साथ मिलकर असल दुनिया की जटिल समस्याओं पर रिसर्च प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा।

यह इंटर्नशिप केवल सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को रिसर्च, इंजीनियरिंग और साइंस से जुड़े वास्तविक प्रोजेक्ट्स का व्यावहारिक अनुभव भी देती है।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें शामिल हैं:

– एक अपडेटेड CV या रिज्यूमे

– अंग्रेजी में हालिया ऑफिशियल या अनऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट

Google Careers पोर्टल पर जाकर ‘Apply’ बटन पर क्लिक करना होगा और सभी जानकारियां सही सेक्शन में भरनी होंगी।

कहां मिलेगी काम करने की जगह?

गूगल इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को कई अंतरराष्ट्रीय लोकेशंस में से चयन का विकल्प दे रहा है। इनमें ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), बर्लिन और म्यूनिख (जर्मनी), ग्रेनोबल और पेरिस (फ्रांस), अकरा (घाना), नैरोबी (केन्या), लंदन (यूके) शामिल हैं। 

कौन कर सकता है आवेदन?

Google Careers पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैचलर, मास्टर्स या पीएचडी कर रहे छात्र इस रिसर्च इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने निम्न विषयों में से किसी एक में पढ़ाई की हो:

– कंप्यूटर साइंस

– लिंग्विस्टिक्स

– स्टैटिस्टिक्स / बायोस्टैटिस्टिक्स

– एप्लाइड मैथमेटिक्स

– ऑपरेशंस रिसर्च

– इकोनॉमिक्स

– नेचुरल साइंसेज

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन या क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस जैसे क्षेत्रों में अनुभव होना चाहिए।

किन छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता?

गूगल के अनुसार, चयन प्रक्रिया में कुछ प्रोफाइल को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें शामिल हैं:

– EMEA क्षेत्र में फुल-टाइम डिग्री प्रोग्राम में नामांकित छात्र, जो इंटर्नशिप के बाद पढ़ाई जारी रखेंगे

– पहले से रिसर्च, लैब वर्क, इंटर्नशिप या फुल-टाइम भूमिका का अनुभव

– रिसर्च कम्युनिटी में योगदान, जैसे कॉन्फ्रेंस या जर्नल में पेपर पब्लिश होना

– C, C++, Java, Python, MATLAB, Go जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं में अच्छी पकड़

आवेदन कैसे करें?

– सबसे पहले Google Careers वेबसाइट पर जाएं

– ‘Apply’ सेक्शन पर क्लिक करें

– रिज्यूमे सेक्शन में अपना अपडेटेड CV अपलोड करें

– एजुकेशन सेक्शन में अंग्रेजी में ट्रांसक्रिप्ट सबमिट करें

– डिग्री स्टेटस में “Currently Enrolled” विकल्प चुनें

26 फरवरी 2026 तक खुले रहेंगे आवेदन

गूगल का कहना है कि यह स्टूडेंट रिसर्चर प्रोग्राम कंपनी की वैज्ञानिक प्राथमिकताओं के अनुसार छात्रों को रिसर्च प्रोजेक्ट्स से जोड़ता है और एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देता है। यह इंटर्नशिप आगे चलकर गूगल में रिसर्च, इंजीनियरिंग और साइंस रोल्स के लिए भी रास्ता खोल सकती है।

Google Research Internship 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है। ऐसे में इच्छुक छात्रों के पास आवेदन के लिए पर्याप्त समय है और यह मौका करियर को नई दिशा दे सकता है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed