Edinbox Hindi
Are expensive degrees still necessary?

IIMC में नॉन-टीचिंग भर्ती 2025: 12 जनवरी तक करें आवेदन, 55 साल तक के उम्मीदवार भी पात्र

IIMC में नॉन-टीचिंग भर्ती 2025: 12 जनवरी तक करें आवेदन, 55 साल तक के उम्मीदवार भी पात्र

अगर आप किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नॉन-टीचिंग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। IIMC ने नई दिल्ली समेत अमरावती, जम्मू, ढेंकनाल, आइजोल और कोट्टायम कैंपस के लिए स्टेनोग्राफर से लेकर सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार तक कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन IIMC की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन के साथ हार्ड कॉपी भेजना भी जरूरी

इस भर्ती में केवल ऑनलाइन आवेदन करना ही काफी नहीं है। उम्मीदवारों को भरा हुआ आवेदन पत्र हार्ड कॉपी के रूप में भी IIMC को भेजना होगा। हार्ड कॉपी भेजने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026, शाम 5 बजे तक तय की गई है। समय पर हार्ड कॉपी न पहुंचने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

IIMC नॉन-टीचिंग भर्ती 2025: पदों का विवरण

कुल 51 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं—

लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर (लेवल-11): 1 पद

असिस्टेंट एडिटर (लेवल-10): 1 पद

असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लेवल-10): 5 पद

सेक्शन ऑफिसर (लेवल-07): 4 पद

सीनियर रिसर्च असिस्टेंट (लेवल-06): 1 पद

असिस्टेंट (लेवल-06): 11 पद

प्रोफेशनल असिस्टेंट (लेवल-06): 5 पद

जूनियर प्रोग्रामर (लेवल-06): 5 पद

अपर डिवीजन क्लर्क – UDC (लेवल-04): 12 पद

स्टेनोग्राफर (लेवल-04): 6 पद

किस कैंपस में कितनी वैकेंसी

इन 51 पदों को अलग-अलग कैंपस में बांटा गया है।

नई दिल्ली: 9 पद

ढेंकनाल: 8 पद

आइजोल: 8 पद

अमरावती: 9 पद

जम्मू: 8 पद

कोट्टायम: 9 पद

उम्मीदवार अपनी पसंद के कैंपस के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

नॉन-टीचिंग पदों के लिए योग्यता

हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है।

लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर: लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री और कम से कम 5 साल का प्रोफेशनल अनुभव।

असिस्टेंट एडिटर: जर्नलिज्म, कम्युनिकेशन, सोशल साइंस या लिटरेचर में मास्टर डिग्री के साथ एडिटिंग/प्रोडक्शन/पब्लिकेशन का 5 साल का अनुभव।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार: किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, न्यूनतम 55% अंकों के साथ।

सेक्शन ऑफिसर: बैचलर डिग्री और असिस्टेंट (लेवल-06) पर 3 साल या UDC (लेवल-04) पर 8 साल का अनुभव।

जूनियर प्रोग्रामर: BE/BTech (कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स) या MCA/MSc कंप्यूटर साइंस और 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव।

UDC: बैचलर डिग्री और LDC पद पर 2 साल का अनुभव।

बाकी पदों की डिटेल योग्यता उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आयु सीमा: 55 साल से ऊपर वालों के लिए भी मौका

इस भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम 32 वर्ष से लेकर अधिकतम 56 वर्ष तक की उम्र तय की गई है।

इसका मतलब यह है कि 55 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवार भी, अगर जरूरी योग्यता रखते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

ग्रुप A पदों के लिए: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू

ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए: लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट

इन पदों पर इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

IIMC की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो मीडिया और शैक्षणिक संस्थान में स्थायी सरकारी नौकरी चाहते हैं। अलग-अलग उम्र और योग्यता के उम्मीदवारों के लिए मौके होने के कारण यह भर्ती काफी अहम मानी जा रही है।

भर्ती से जुड़ी ताजा और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को IIMC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी जाती है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed