
यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) ने अपने शॉर्ट-टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है। यह प्रोग्राम छात्रों और हाल ही में पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रशासन से जुड़े वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर देता है।
इस इंटर्नशिप के तहत चयनित उम्मीदवार विशेषज्ञों की टीम के साथ काम करेंगे। इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और वे वैज्ञानिक खोज और नवाचार को आगे बढ़ाने के CERN के मिशन में योगदान दे सकेंगे।
किन क्षेत्रों में मिलेगी इंटर्नशिप
CERN की यह इंटर्नशिप पूरी तरह जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में ऑनसाइट होगी। यह कई क्षेत्रों में उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं— एप्लाइड फिजिक्स, एक्सपेरिमेंटल फिजिक्स, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, हेल्थ एंड सेफ्टी, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, लीगल और इंटरनेशनल रिलेशंस।
इस प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को एक पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय माहौल में अपने अकादमिक ज्ञान को लागू करने का मौका देना और भविष्य के करियर के लिए जरूरी स्किल्स विकसित करना है।
कौन कर सकता है आवेदन
– जो किसी पोस्ट-सेकेंडरी, टेक्निकल, एडमिनिस्ट्रेटिव या इंजीनियरिंग कोर्स में वर्तमान में नामांकित हों या हाल ही में ग्रेजुएट हुए हों।
– आवेदक का संबंध CERN के किसी सदस्य या सहयोगी सदस्य देश से होना चाहिए।
– अंग्रेज़ी या फ्रेंच भाषा का अच्छा ज्ञान आवश्यक है।
– इंटर्नशिप के दौरान छात्र का फुल-टाइम स्टूडेंट के रूप में नामांकित रहना जरूरी है।
– सीखने की जिज्ञासा, काम में सटीकता, पहल करने का रवैया और टीमवर्क स्किल्स होनी चाहिए।
इंटर्न्स की भूमिका
– अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ रोज़मर्रा के काम और चल रहे प्रोजेक्ट्स में सहयोग करना।
– अपने अध्ययन क्षेत्र से जुड़े नए टूल्स और तरीकों का उपयोग करना।
– निगरानी में छोटे स्तर के प्रोजेक्ट्स पर काम करना।
– अलग-अलग पृष्ठभूमि की टीमों के साथ मिलकर काम करना और अपने विचार साझा करना।
– विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यस्थल का अनुभव हासिल करना।
अवधि और स्टाइपेंड
इंटर्नशिप की अवधि 1 से 6 महीने तक हो सकती है। इंटर्न्स को हर महीने 1,587 स्विस फ्रैंक (करीब 1.8 लाख रुपये) का भत्ता दिया जाएगा। 4 महीने या उससे अधिक अवधि के कॉन्ट्रैक्ट पर पेड लीव भी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
– CERN Careers वेबसाइट पर जाएं: careers.cern/jobs/short-term-internship
– अपनी CV अंग्रेज़ी या फ्रेंच भाषा में तैयार करें।
– आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
11 जनवरी 2026, रात 11:59 बजे (जिनेवा समय) यानी शाम 7:30 बजे (IST) से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
यह इंटर्नशिप उन छात्रों और युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहते हैं।
Tags: CERN Internship 2026, CERN Short-Term Internship Programme, CERN Internship for Students, International Internship, Science and Engineering Internship, CERN Geneva, Data Science Internship
CERN Announces Short-Term Internship Program 2026: A Great Opportunity for Students and Graduates




Add comment