
अगर आप मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एम्स जोधपुर से एक अच्छा मौका सामने आया है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 तय की गई है।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती
एम्स जोधपुर भर्ती 2026 के तहत कुल 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें नर्सिंग ऑफिसर का 1 पद, टेक्नीशियन का 1 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) का 1 पद शामिल है। तीनों पद पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरे जाएंगे।
नर्सिंग ऑफिसर के लिए योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव जरूरी है।
इसके अलावा, 10+2 (साइंस) के साथ GNM डिप्लोमा करने वाले और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास न्यूनतम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना भी जरूरी है।
टेक्नीशियन और DEO पद की योग्यता
टेक्नीशियन पद के लिए रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी डिग्री और कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। यदि उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा है, तो उसके लिए 3 साल का अनुभव जरूरी होगा।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव मांगा गया है।
सैलरी कितनी मिलेगी
नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के लिए 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तय स्थान पर उपस्थित होना होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें
– आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं।
– इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और उसे ध्यान से पढ़ें।
– अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
– जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
– आगे के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।
सरकारी मेडिकल नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एम्स जोधपुर की यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। समय रहते आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।




Add comment