Edinbox Hindi
बीएड पास युवाओं के लिए हिमाचल में इंग्लिश और मैथ टीचर के 624 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

बीएड पास युवाओं के लिए हिमाचल में इंग्लिश और मैथ टीचर के 624 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

बीएड पास युवाओं के लिए हिमाचल में इंग्लिश और मैथ टीचर के 624 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इस साल की सबसे बड़ी अपडेट आ चुकी है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान में इंग्लिश और मैथ विषयों के लिए कुल 624 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर आवेदन उपलब्ध होगा।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इंग्लिश टीचर (पोस्ट कोड 26002) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंग्लिश में एमए होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन और बीएड दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। साथ ही बीएड में इंग्लिश विषय पढ़ा होना चाहिए।

वहीं, मैथ टीचर (पोस्ट कोड 26003) के लिए M.A या M.Sc के साथ ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री मांगी गई है। बीए-बीएड, बीकॉम-बीएड और बीएससी-बीएड उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बीएड में न्यूनतम 45 प्रतिशत और ग्रेजुएशन स्तर पर इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

चयन प्रक्रिया में आयोग CBT या लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करेगा। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए कुल आवेदन शुल्क 800 रुपये तय किया गया है। इसमें 100 रुपये परीक्षा शुल्क और 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस शामिल है।

यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में सुधार करना हो, तो इसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

– ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।

– वेबसाइट पर दिए गए Sign Up विकल्प के जरिए यूजरनेम और पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना जरूरी है।

– रजिस्ट्रेशन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।

– पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद प्रोफाइल को पूरी तरह अपडेट करना होगा।

– इसके बाद जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके सामने दिए गए Apply लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें और श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।

– अंत में फॉर्म सब्मिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed