
गुरु गोबिंद सिंह आईपी यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राईट (आईपीआर-IPR) सेल और इसके लॉ स्कूल के आईपीआर सेल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार से 26 अप्रैल तक ‘आईपीआर सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है।
आज के उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के आईपीआर सेल की प्रमुख प्रो. लीसा पी॰ ल्यूकोस ने वर्तमान लीगल लैंड्स्केप में आईपीआर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईपी जैसी मल्टी-डिसिप्लिनेरी यूनिवर्सिटी में आईपीआर की भूमिका और अहम् हो जाती है।
यूनिवर्सिटी के शोध और विकास प्रभाग की निदेशक प्रो. निमिषा शर्मा ने इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के पचीस वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा की यूनिवर्सिटी का अब तक का सफर बहुत प्रभावशाली और यादगार रहा है| इस अवसर पर उपस्थित इंडियन लॉ इन्स्टिटूट के निदेशक प्रो. वी॰ के. आहूजा ने वर्तमान ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में विकसित देशों एवं विकासशील देशों में आईपीआर की अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने इस दिशा में आईपीयू के प्रयासों की प्रशंसा और भरपूर सराहना की|
इस अवसर पर एक आईपीआर प्रदर्शनी (Exhibition) भी लगाई गई। इसमें आईपीआर से संबद्ध नवीनतम विकास, नवाचार एवं नवीनतम परिकल्पनाओं से रूबरू होने का मौक़ा मिला। आईपीआर पर केंद्रित क्विज़ प्रतियोगिता, पेपर प्रस्तुतीकरण, केस स्टडी प्रतियोगिता, फ़िल्म स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन, पेटेंट ड्राफ़्टिंग प्रतियोगिता, इत्यादि का आयोजन भी अखिल भारतीय स्तर पर इस दौरान किया जाएगा।
25 अप्रैल को पेटेंट महानिदेशक प्रो. उन्नत पंडित इस आयोजन में शिरकत करेंगे।




Add comment