
IIT Gandhinagar ने अपने समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम (SRIP) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए शानदार अवसर है, जो पढ़ाई के साथ रिसर्च का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख अब नजदीक है, इसलिए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट srip.iitgn.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
यह इंटर्नशिप पेड है, यानी चयनित छात्रों को रिसर्च के दौरान स्टाइपेंड भी मिलेगा। साथ ही आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के माहौल में काम करने का मौका युवा प्रतिभाओं के लिए उनकी अकादमिक और प्रोफेशनल ग्रोथ को मजबूत बनाता है।
रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका
SRIP 2026 की अवधि दो महीने की है। इस दौरान इंटर्न्स को न केवल रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि वे आईआईटी के अकादमिक मॉडल, लैब कल्चर और रिसर्च प्रक्रिया को भी करीब से समझ सकेंगे। यह अवसर उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो भविष्य में उच्च शिक्षा या रिसर्च आधारित करियर बनाना चाहते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए देश भर के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग, साइंस, ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस—इन सभी क्षेत्रों के छात्र SRIP के लिए पात्र हैं। चयन मुख्य रूप से उम्मीदवार की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रदर्शन के आधार पर होगा, इसलिए उनका पिछले वर्षों का रिकॉर्ड मजबूत होना जरूरी है।
स्टाइपेंड और सुविधाएं
SRIP 2026 की अवधि 7 मई से 16 जुलाई तक निर्धारित है। इंटर्न्स को हर सप्ताह 2000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, यानी कुल 8 हफ्तों में लगभग 16,000 रुपये। इसके अलावा चयनित छात्रों को आईआईटी गांधीनगर के हॉस्टल में रहने की सुविधा मिलेगी, हालांकि हॉस्टल का शुल्क अलग से जमा करना होगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल रखी गई है।
– ऑफिशियल वेबसाइट srip.iitgn.ac.in पर जाएं।
– ‘Guidelines’ सेक्शन में सभी जरूरी जानकारी पढ़ें।
– अप्लिकेशन लिंक खोलकर अपना नाम, शैक्षणिक जानकारी, जेंडर, कैटेगरी जैसी सभी डिटेल्स भरें।
– कलर फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
– सभी विवरण ध्यान से जांचकर फॉर्म सब्मिट कर दें।
– रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है।
SRIP 2026 छात्रों को रिसर्च, इनोवेशन और अकादमिक दुनिया का व्यावहारिक अनुभव देता है। अगर आप पढ़ाई के साथ रिसर्च करियर की तैयारी करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है।




Add comment