
दिल्ली में आयोजित आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 14वें कनेक्शन्स मीट ने पत्रकारिता, जनसंपर्क और मीडिया जगत के कई हुनरमंद पेशेवरों को एक मंच पर लाया। इसी दौरान 10वें IIMCAA Awards 2026 के विजेताओं की घोषणा भी हुई, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत गरिमामयी माहौल में हुई, जहां देश-विदेश से आए एलुमनी, वरिष्ठ पत्रकार, नौकरशाह और मीडिया विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना था कि यह आयोजन सिर्फ पुरस्कार देने भर का नहीं, बल्कि आईआईएमसी परिवार को जोड़ने और मजबूत बनाने का एक बड़ा अवसर है।
जूरी अवॉर्ड्स में उभरती प्रतिभाओं को मिली पहचान
जूरी श्रेणी में इस साल कई युवा और अनुभवी पत्रकारों ने अपनी शानदार रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया। कृषि क्षेत्र की संवेदनशील और सार्थक रिपोर्टिंग के लिए लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर सम्मान मिला।
पब्लिशिंग कैटेगरी में सफीना वानी को रिपोर्टर ऑफ द ईयर और ब्रॉडकास्ट में मेधा यादव को वही सम्मान प्राप्त हुआ।
टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट की प्रोडक्शन कैटेगरी में मोहम्मद असद को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर चुना गया। भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सौरव कुमार बोरा (पब्लिशिंग) और अल्पेश अरविंद करकरे (ब्रॉडकास्ट) को सम्मान मिला।
डिजिटल मीडिया में स्वतंत्र रिपोर्टिंग के लिए तंजील आसिफ को इंडिपेंडेंट रिपोर्टर ऑफ द ईयर (डिजिटल वीडियो) अवॉर्ड दिया गया। विज्ञापन क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए हसलीन कौर को एड पर्सन ऑफ द ईयर और जनसंपर्क श्रेणी में पंचानन मिश्रा को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया।
जूरी स्पेशल मेंशन के तहत गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को विशेष सम्मान दिया गया। पुरस्कार राशि 10 हजार से 1.50 लाख रुपये तक रही, साथ ही ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कमेटी अवॉर्ड्स: आजीवन योगदान और सेवाओं का सम्मान
कमेटी अवॉर्ड्स में चंदन राय और अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर घोषित किया गया। मीडिया और समाज में लंबे समय तक सार्थक योगदान देने वालों में मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप कुमार मल्लिक, संगीता ठाकुर और मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।
पब्लिक सर्विस कैटेगरी में आईएएस सुरेश कुमार वशिष्ठ, आईपीएस वीरेंद्र मिश्रा, कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को सम्मानित किया गया।
एलुमनी नेटवर्क को जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले आनंद कुमार दत्ता और माधव शर्मा को कनेक्टिंग एलुमनी ऑफ द ईयर चुना गया। कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ द ईयर का सम्मान महाराष्ट्र और बिहार चैप्टर को मिला, जबकि कनेक्टिंग ग्रुप ऑफ द ईयर के रूप में ‘समोसा पार्टी’ को पुरस्कृत किया गया।
इमका पिलर अवॉर्ड रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और दिवंगत एडजरिला डेलिडिया फनाई को दिया गया।
गोल्डन और सिल्वर जुबली का खास सम्मान
इस बार कार्यक्रम में उन एलुमनी को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने संस्थान से दीक्षांत लिए हुए 25 और 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आईआईएमसी से 50 साल पहले पासआउट हुए एमसी जोशी को गोल्डन जुबली अवॉर्ड दिया गया, जबकि 25 साल पहले उत्तीर्ण हुए 74 एलुमनी को सिल्वर जुबली सम्मान मिला।
स्मारिका का विमोचन सुशील सिंह (आईएएस), महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका संपादक संतोष उरांव ने किया।
दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक केजी सुरेश, सेवानिवृत्त नौकरशाह अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। देश-विदेश से आए सैकड़ों एलुमनी लंबे समय बाद एक साथ नजर आए और अपने अनुभव साझा करते दिखे।
आगे विभिन्न शहरों में होंगे चैप्टर आयोजन
आयोजकों ने बताया कि अगले दो से तीन महीनों में देश और विदेश के कई शहरों में चैप्टर लेवल पर कनेक्शन्स मीट आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य एलुमनी नेटवर्क को और मजबूत करना और पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देना है।




Add comment