
बेनेट यूनिवर्सिटी 10 से 13 अप्रैल 2026 के बीच अपने ग्रेटर नोएडा कैंपस में ‘लर्निंग सोसाइटीज़ अनकॉन्फ्रेंस 2026’ का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है और इसे एक ऐसे इंटरजेनरेशनल (विभिन्न पीढ़ियों को जोड़ने वाला) मंच के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना है।
यह अनकॉन्फ्रेंस शिक्षांतर आंदोलन, इंडियन मल्टीवर्सिटीज़ एलायंस और इंडियन क्रिएटिविटी कंसोर्टियम के सहयोग से सह-आयोजित की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और वैकल्पिक व अनुभव आधारित शिक्षा में रुचि रखने वाले लोगों सहित विभिन्न पृष्ठभूमि के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।
चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में हैंड्स-ऑन वर्कशॉप्स, ओपन कन्वर्सेशन, मिनी-फेस्टिवल जैसी गतिविधियां और इको-इनोवेशन से जुड़े प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। अनकॉन्फ्रेंस मॉडल की खासियत यह है कि इसमें प्रतिभागी खुद चर्चा का हिस्सा बनते हैं और अपने विचार साझा करते हैं, जिससे यह एक सहयोगात्मक और सहभागिता आधारित अनुभव बन जाता है।
आयोजकों के मुताबिक, यह कार्यक्रम संवाद और सह-निर्माण (को-क्रिएशन) का एक मंच है, जहां सीखने, रचनात्मकता और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े विचारों को खुलकर एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह आयोजन उन लोगों को एक साथ लाने का प्रयास है, जो पारंपरिक शिक्षा पद्धतियों पर नए सिरे से विचार करना चाहते हैं और सीखने को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर देखना चाहते हैं।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होगा। इच्छुक प्रतिभागी आयोजकों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
‘लर्निंग सोसाइटीज़ अनकॉन्फ्रेंस 2026’ चार दिनों का ऐसा आयोजन है, जिसमें विभिन्न संस्थाएं और प्रतिभागी मिलकर सीखने के तरीकों और सहयोगात्मक खोज से जुड़े विषयों पर चर्चा और गतिविधियों में भाग लेंगे।




Add comment